पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

निरम्यहंनिःशुल्क चिकित्सा शिविर वेलफेयर ट्रस्ट एवं नया सवेरा वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से

03 July, 2026  |  05:18 PM
निरम्यहंनिःशुल्क चिकित्सा शिविर वेलफेयर ट्रस्ट एवं नया सवेरा वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से

संवादाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी शिवपुर स्थित केंद्रीय कारागार वाराणसी कैम्प परिसर में शहर की दो सामाजिक संस्थाए निरम्यहं वेलफेयर ट्रस्ट व नया सवेरा वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा संयुक्त रूप से निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं मनोवैज्ञानिको के द्वारा परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।

सामाजिक,सांस्कृतिक,शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों को समर्पित संस्थाओ के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विजय कुमार विश्वकर्मा माननीय अपर सत्र न्यायाधीश,सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राधा कृष्ण मिश्र,वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी के द्वारा किया गया विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद राम त्रिपाठी प्रभारी सी०डी०ओ० वाराणसी,महेंद्र पाण्डेय अध्यक्ष नया सवेरा वेलफेयर ट्रस्ट, डॉ प्रभाकर दुबे अध्यक्ष निरम्यहं वेलफेयर ट्रस्ट, डॉ अभिषेक कुमार सिंह चिकित्सा अधिकारी केंद्रीय कारागार वाराणसी, डॉ लक्ष्मी कांत त्रिपाठी चिकित्सा अधिकारी केंद्रीय कारागार वाराणसी, डॉ दिनकर प्रकाश त्रिपाठी चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल भदोही उपथित रहें।

इस चिकित्सा शिविर में लगभग 

में लगभग 2100 बंदियों का स्वाथ्य परीक्षण किया गया साथ लगभग 150 बंदियों का मनोवैज्ञानिको को परार्मश प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित विजय कुमार विश्वकर्मा माननीय अपर सत्र न्यायाधीश ने कार्यक्रम के शुभारंभ व बधाई देते हुए कहा कि न्यास द्वारा सामाजिक सोद्देश्यता का यह प्रयास स्वागतयोग्य है यह प्रयास स्वागत योग्य है कि इन संस्थाओं के द्वारा इस तरह का प्रयास बहुत ही सराहनीय है कि समाज के बीच से चलकर कारागार परिसर में कार्य के लिए अग्रसर होकर सामने आई हैं माननीय न्यायाधीश ने संस्थाओं की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए न्यास के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का उत्त्साहवर्धन किया।

 

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजू चौबे के द्वारा किया गया,कार्यक्रम का संजोजन डॉ० संदीप कुमार मिश्र के द्वारा किया गया!

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)