पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

 IGRS से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बरती लापरवाही, दो चौकी प्रभारी निलंबित, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का बड़ा एक्शन*

03 July, 2026  |  05:17 PM
 IGRS से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में बरती लापरवाही, दो चौकी प्रभारी निलंबित, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल का बड़ा एक्शन*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* IGRS से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने दो चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया है। दोनों के खिलाफ IGRS से सम्बंधित शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की बात सामने आई है। 

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल रामनगर थाना अंतर्गत भीटी चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह व आदमपुर थाना अंतर्गत मच्छोदरी चौकी प्रभारी नवीन चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया है। जिसके बाद पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। 

 

दरअसल, IGRS द्वारा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए 15 दिनों की समय सीमा तय की गयी है। वहीं पुलिस कमिश्नर ने इसके लिए 10 दिन की समय सीमा निर्धारित की है। जिससे उसकी गुणवत्ता जाँची जा सके व शिकायतकर्ता द्वारा फीडबैक लिया जा सके। सीपी की समीक्षा मीटिंग में पाया गया कि दोनों चौकी प्रभारियों ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती, जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया गया।

 

पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने कमिश्नरेट के सभी थानों के प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को साफ़ हिदायत दी है कि जनता से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाय। साथ ही उनका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण न होने पर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जायेगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)