पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

जरुरत की चीज समय पर मिले तो इससे अच्छा कुछ नहीं- डा.नेहा पवार    ग्रामीणों में वितरित किए गये कंबल,खिले बुजुर्गों के चेहरे।

02 July, 2026  |  04:55 PM
जरुरत की चीज समय पर मिले तो इससे अच्छा कुछ नहीं- डा.नेहा पवार     ग्रामीणों में वितरित किए गये कंबल,खिले बुजुर्गों के चेहरे।

विनोद यती की खास रिपोर्ट
 

 हरहुआ-हरहुआ स्थित गनेशपुर में  मंगलवार को संदीप उर्फ संजय यादव के आवास पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि डा. नेहा पवार रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि यदि जरूरत का सामान गरीबों को सही समय पर मिल जाये तो उससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता।  ठंड शुरुआत में यदि लोगों को ओढ़ने के लिए कंबल उपलब्ध हो जाये तो इससे बढ़िया और बात और क्या हो सकती है। मैं समय समय पर समाज सेवा का कार्य करती रही हूं। लेकिन इस बार संदीप उर्फ संजय यादव के सानिध्य में ग्रामीण क्षेत्र में अपनी सेवा देने का इरादा बनाया और यहां पहुंची। सैकड़ों ग्रामीण महिलाओं,पुरुषो एवं गरीब परिवारों में कंबल वितरण किया गया। वही इस मौके पर समाजसेवी संदीप यादव ने कहा कि प्रति वर्ष इस तरह के कार्यक्रमो का आयोजन कराता हूं जिसके पीछे मेरा मुख्य उद्देश्य समाज के बीच जरूरतमंदों को उनकी जरूरत की वस्तुओं को पहुंचाना है।लगातार मेरा यह प्रयास रहेगा कि भूखे को भोजन, निर्वस्त्र को वस्त्र सहित ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में मेरा भरपूर योगदान रहे। गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई  सेवा नही है। इस मौके पर लगभग एक हजार कंबल वितरित किये गये। वही कार्यक्रम के अंत मे कैंप के माध्यम से ग्रामीणों  का स्वास्थ्य जांच भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन  महेश चौधरी ने किया ।इस अवसर पर  महेश यादव प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी,सर्वेश यादव समाजसेवी,डॉ अभिजीत पवार,मनोज शर्मा,रमन गुप्ता,चारूल  शर्मा,हेमंत प्रदीप तिवारी,सहित
 गांव के प्रतिष्ठित लोगों के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।
 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)