पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ड्यूटी के दौरान मिले छाया-पानी की व्यवस्था  

03 July, 2026  |  04:48 PM
ट्रैफिक पुलिसकर्मी को ड्यूटी के दौरान मिले छाया-पानी की व्यवस्था  

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। पुलिस विभाग के सिस्टम में अनुशासन संग मानवीय दृष्टिकोण को समाहित किया गया है लेकिन व्यवहारिक जीवन मे कुछ खामियां होती है जो अमानवीय और कष्टकारक हो जाता है। पुलिस को हमेशा विपरीत परिस्थितियों में कार्य करना पड़ता है।इन विपरीत परिस्थितियों में पुलिसकर्मी हमेशा अपने दायित्व को निभाते हैं।लेकिन आज वर्तमान समय में प्रचंड गर्मी लू चल रही है।ऐसे में आमजन मानस घरों में कैद हो गए है।दोपहर से पहले ही सड़के और बाजार में सन्नाटे पसर जा रहे है।ऐसे में ट्रैफिक पुलिसकर्मी जो चौराहों पर सफलतापूर्वक कड़कड़ाती धूप में खड़े होकर अपने ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं। मशीन नहीं बल्कि इंसान की भूमिका में होते हैं। ऐसे में सीपी साहब इनके स्वास्थ्य के बारे में विचार करे और धूप से बचाव सहित पानी की व्यवस्था करें।एक छोटी सी प्रयास इन पुलिस कर्मियों के मनोबल बढ़ाने का कार्य करेगा।हर पुलिस कर्मी को अपने इंसान होने का जहां फक्र होगा वहीं अधिकारियों के प्रति आदर का भाव जगेगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)