पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

एक दिवसीय सेमिनार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाये हुई सम्मानित,प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र*

03 July, 2026  |  04:42 PM
एक दिवसीय सेमिनार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाये हुई सम्मानित,प्रतिभागियों को मिला प्रमाण पत्र*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रोहनिया (वाराणसी)। महिला सशक्तिकरण सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को केसरीपुर में एक दिवसीय स्कीन ट्रीटमेंट और मेकअप सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वांचल के कई जिलों से सैकड़ों महिलाओं एवं लड़कियों ने भाग लिया। सेमिनार के दौरान स्कीन डॉक्टर नरेश अरोड़ा एवम डॉक्टर नीति अरोड़ा के द्वारा महिलाओ को स्कीन ट्रीटमेंट की ट्रेनिंग दी गयी एवम मेकअप आर्टिस्ट रचना अरोरा के द्वारा ब्राइडल मेकअप की जानकारी दी ।उसके बाद सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।संस्था के अंतर्गत किए गए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए कई महिलाओं एवम लड़कियों को सम्मानित भी किया गया। प्रतिभागियों में स्कीन ट्रीटमेंट को लेकर बहुत काफी उत्साह दिखा।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉक्टर नरेश अरोड़ा और डॉक्टर नीति अरोड़ा जी रहे कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रबन्धक शरद कुमार गोस्वामी व व्यवस्थापन उपाध्यक्ष ममता सिंह द्वारा किया गया सेमिनार के दौरान मुख्य रूप से रुखसार, कविता रेखा सुमन सहित संस्था की सभी महिलाएं उपस्थित रही।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)