पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*मोदी के समर्थन में पूरा एनडीए, 16 पार्टियों के 21 नेताओं ने सर्वसम्मति से चुने गठबंधन के नेता*

03 July, 2026  |  04:30 PM
*मोदी के समर्थन में पूरा एनडीए, 16 पार्टियों के 21 नेताओं ने सर्वसम्मति से चुने गठबंधन के नेता*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में बुधवार को एनडीए की पहली बैठक पीएम आवास में बुधवार शाम चार बजे हुई। एक घंटे चली बैठक में मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, सात जून को एनडीए के सांसदों की बैठक होगी। बैठक में नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा और फिर वह राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। आठ जून को मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उससे पहले राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा को सभी सहयोगी दलों के साथ वन-टू-वन बात करेंगे और नई सरकार के स्वरूप पर चर्चा करेंगे। बुधवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सभी सदस्यों ने गठबंधन नेता के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। प्रधानमंत्री आवास पर एनडीए सहयोगियों की बैठक में बिहार के सीएम और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार, तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के चिराग पासवान, राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के जयंत चौधरी, एचडी कुमारस्वामी, जीतन राम मांझी, अनुप्रिया पटेल, एकनाथ शिंदे के अलावा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा और अन्य शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)