पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

➡️ आज दोपहर तक तय हो जाएगा काशी का सांसद, 14 टेबल पर 30 राउंड होगी गिनती*

03 July, 2026  |  04:25 PM

 

 

वाराणसी। मंगलवार की दोपहर तक काशी का सांसद तय हो जाएगा। 14 टेबल पर 30 राउंड की मतगणना में परिणाम घोषित हो जाएंगे। वाराणसी में पीएम नरेन्द्र मोदी व इंडिया गठबंधन प्रत्याशी अजय राय के बीच मुकाबला है। प्रशासन ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। 

जिला निर्वाचन अधिकारी एस राजलिंगम के अनुसार मतगणना के लिए हर विधानसभा क्षेत्र के लिए 14 टेबल लगाई जाएगी। 30 राउंड की मतगणना में परिणाम आ जाएंगे। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए अलग टेबल लगाया जाएगा। इस पर आऱओ रहेंगे। कार्मिकों के वोटों की गिनती और घर-घर जाकर जो वोट डलवाए गए हैं, उनके लिए 6 टेबल अलग से लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतगणना का क्रम सुबह 8.30 बजे से शुरू होगा। 14 टेबलों पर 14 बूथों के वोटों की गिनती होगी। वहीं एक टेबल पर मतगणना के आंकड़ों का मिलान किया जाएगा। पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए आरओ कक्ष में 6 टेबल अलग लगेंगी। हर टेबल पर चार-चार कार्मिक तैनात किए जाएंगे। स्ट्रांग रूम सुबह 6.30 बजे खुलेगा। वहीं 8.30 से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की ओर से एजेंट बनाए गए हैं। प्रत्याशियों ने इनकी सूची जिला प्रशासन को सौंप दी है। काउंटिंग एजेंट मतगणना कक्ष के अंदर मौजूद रहकर नजर रखेंगे। ताकि किसी प्रकार की हेरफेर अथवा गड़बड़ी न होने पाए।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)