पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

लक्शा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजय यादव को तीन अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली महकमे में मचा हड़कंप

02 July, 2026  |  04:51 PM
लक्शा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अजय यादव को तीन अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली  महकमे में मचा हड़कंप

सौरभ सिंह की खास रिपोर्ट
वाराणसी:रोहनिया/-एक तरफ वाराणसी में देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा पर हर तरफ चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का हवाला दिया जा रहा है तो दूसरी तरफ बेहद दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया है।सरेराह लक्सा थाने पर तैनात दारोगा को गोली मार दी गई।सीने में गोली मारने के बाद दारोगी का पिस्टल लूटकर बदमाश फरार हो गए।वारदात की जानकारी मिलते ही खलबली मच गई।पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है।वारदात रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर के पास मंगलवार शाम हुई।वारदात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने अंजाम दिया।बताया जाता है कि लक्सा थाने के दरोगा अजय यादव रोहनिया की तरफ ही रहते हैं।वह थाने से रोहनिया जा रहे थे।इसी दौरान उन्हें गोली मारकर सरकारी पिस्टल लूट ली गई।अजय यादव को सीने में गोली लगी है।पुलिस ने उन्हें रोहनिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।घटना स्थल पर रोहनिया पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुटी है।पुलिस कमिश्नर एक सतीश गणेश के अनुसार अजय यादव का रोहनिया में प्लाट है।वह अपने प्लाट पर निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार को भी वह प्लाट पर गए थे।इसी दौरान बदमाशों ने उन पर फायरिंग की उनकी हालत क्रिटिकल लेकिन स्थिर बताई जा रही है पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया है।वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हुए हैं।पुलिस का प्रयास है कि घटना में शामिल बदमाशों की जल्द से जल्द शिनाख्त करके उन्हें पकड़ा जाए और कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए।
 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)