पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

इंडिया गठबंधन के घोषणापत्र के पांच न्याय दिलाएंगे मोदी सरकार की जलालत भरे कुशासन से मुक्ति*

03 July, 2026  |  04:01 PM
इंडिया गठबंधन के घोषणापत्र के पांच न्याय दिलाएंगे मोदी सरकार की जलालत भरे कुशासन से मुक्ति*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी अजय राय ने अलसुबह लगभग प्रातः साढ़े छः बजे महामना की पावन बगिया काशी हिन्दू विश्वविद्यालय परिसर में जन संपर्क किया। इस दौरान अजय राय ने बीएचयू मेन गेट से जनसंपर्क की शुरुआत करते हुए बीएचयू के विभिन्न खेल मैदानों में सुबह के समय व्यायाम के निमित्त आए सम्मानित नागरिकों से भेंट की तथा उनसे आगामी एक जून को होने वाले लोकसभा चुनावों के निमित्त अपने समर्थन में वोट करने की अपील की । इस बीच अपने बीच वाराणसी के लोकप्रिय जननेता श्री राय को पाकर लोगों में उत्साह एवं हर्ष का संचार हुआ, जिसके परिणाम स्वरूप लोगों ने श्री राय का शुद्ध बनारसी अंदाज में हर हर महादेव के जयघोष के साथ स्वागत किया । 

 

 श्री राय ने लंका गेट, मेडिकल चौराहा, मधुबन, भारत कला भवन के रास्ते चलते हुए बी एच यू में अवस्थित नए विश्वनाथ जी मंदिर परिसर तक पैदल चलते हुए रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न खेल मैदानों का भी सघन दौरा किया। जहां उन्होंने लोगों से मिलकर उनसे उनका कुशलक्षेम जाना। पुनःश्री राय ने विश्वनाथ मंदिर परिसर के पास स्थित दुकानदारों से भी भेंट कियाऔर उनसे उनका कुशलक्षेम जाना। पुनः श्री राय ने नए श्री काशी विश्वनाथ जी पावन अभिषेक कर दर्शन पूजन किया । 

 

इस बीच मार्निंग वाकर समूह की तरफ से श्री राय को बीएचयू की विभिन्न समस्याओं जिनमे शिक्षण शुल्क में हुई लगातार बेतहाशा वृद्धि, हॉस्टल फीस के मंहगे होने, बी एच यू की छात्राओं के साथ लगातार बढ़ रहे यौन हिंसा, अश्लीलता की विभत्स घटनाएं, महिला सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं, कैंपस का लगातार किए जा रहे राजनैतिक कार्यों के लिए दुरुपयोग से जुड़ी चिंता, फंड की कटौती आदि विभिन्न समस्याओं कि तरफ ध्यान आकर्षित कराया। बी एच यू से जुड़े इन विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं को सुन अजय राय ने लोगों को भरोसा दिया कि वे कैंपस से जुड़ी इन सभी समस्याओं को लेकर संजीदा हैं और आने वाले दिनों में जब नई सरकार बनेगी तो इन सभी समस्याओं का निराकरण शीघ्र से शीघ्र किया जाएगा ताकि महामना द्वारा स्थापित इस पवित्र विद्या की राजधानी का किसी भी रूप में राजनीतिकरण न हो । बच्चों के लिए कम से कम शिक्षण शुल्क हो ताकि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महामना जी ने इस पवित्र संस्थान कि संरचना की है, उनका वह उद्देश्य पूरा हो । श्री अजय राय ने कहा कि बी एच यू दुनिया में एक बेहद महत्वपूर्ण अकादमिक संस्थान के रूप में जाना जाता रहा है । जे एन यू, जामिया मिल्लिया इस्लामिया और बी एच यू समेत भारत के अन्य विश्वविद्यालय इसी सोच और उम्मीद के साथ बनाए गए थे कि हमारे बच्चे विश्व स्तर की शिक्षा पाकर दुनिया में भारत का नाम रोशन करेंगे । कांग्रेस ने इन विश्वविद्यालयों का निर्माण किया है । अतः इनके इस कदर राजनैतिक दुरुपयोग किए जाने का हमे दुःख है । हमारी सरकार आने पर हम ऐसे सख्त कदम बनाएंगे कि फिर कोई भी इन संस्थाओं के दुरुपयोग करने से पहले सौ बार सोचेगा।

 

इस अवसर पर कांग्रेस के एन एस यू आई के बीएचयू इकाई के सदस्यों ने अपने जन नेता श्री राय का पुष्प मालाओं, अंगवस्त्रम तथा मोमेंटो देकर गगनभेदी जय घोष के साथ स्वागत और अभिनंदन किया।इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रोफेसर क्षेमेंद्रमणि त्रिपाठी, डॉ अवधेश सिंह, संजीव सिंह, शार्दुल चौबे, राणा रोहित सिंह, विकास सिंह, वैभव त्रिपाठी, सुशील सिंह बच्चा बाबू, घनश्याम सिंह, सुनील राय, जितेंद्र सिंह, डॉ शैलेंद्र सिंह , विनीत चौबे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।

 

 बी एच यू से जनसंपर्क करने के उपरांत श्री राय ने प्रातःआठ बजे रोहनिया स्थित बसंतपट्टी गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस सभा का संयोजन वरिष्ठ नेता श्री अखिलेश सिंह चौहान ने किया । सभा में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति को देख श्री अजय राय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारी माताएं बहनें आज घर के अंदर और घर के बाहर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं । हमारी मातृ शक्ति आज जितना घर से बाहर काम करती हैं, उससे कहीं अधिक काम घर के अंदर करती हैं, पर उनका यह काम किसी को नहीं दिखता ।मातृ शक्ति जीवन का आधार है। मातृ शक्ति जीवन का तप है। उन्होंने कहा कि हमारी माताओं बहनों के इसी कठिन संघर्ष को देखकर हमारे नेता राहुल गांधी जी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही हर घर में माताओं को उनके इस मेहनत का सम्मान करते हुए इंडिया गठबंधन कि सरकार माताओं के बैंक एकाउंट में हर महीने बिना किसी भेद भाव के साढ़े आठ हजार रूपए डालेगी ताकि हमारी मातृ शक्ति को उसके इस श्रम का सम्मान हो सके । इतना ही नहीं हमारे युवाओं को भी ट्रेनिंग के साथ हर महीने पैसे दिए जायेंगे , उनको ट्रेनिंग के बाद रोजगार भी दिया जाएगा । किसान भाईयों को एम एस पी की गारंटी दी जायेगी, उनके कृषि ऋण को माफ किया जाएगा ।  

 

 श्री राय ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने जिन पांच न्याय को लेकर घोषणा पत्र का निर्माण कराया है, वह निश्चित रूप से आने वाले समय में भारत के करोड़ों करोड़ लोगों के जीवन को सुधारेगा। आज जिस तरह से जनता मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है वह किसी से छुपा नही है । आज मंहगाई ने सबके घर का बजट बिगाड़ दिया है । आज एक मध्यम परिवार को बच्चो कि फीस, दवा, सामाजिक रिश्ते, घर परिवार की देखभाल करना, दो जून की रोटी की व्यवस्था करना भारी होता जा रहा है । लोग मौजूदा मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से त्रस्त हो चुके हैं । ऐसे कठिन समय में इंडिया गठबंधन की सरकार द्वारा जो घोषणापत्र जारी किया गया है वह आम जन के दुखों पर मरहम लगाएगा और उन्हें इस भयानक आर्थिक परेशानियों से उबारेगा । उन्होंने सभी को आह्वान किया कि आगामी एक जून को इंडिया गठबंधन के पक्ष में कांग्रेस के हांथ के निशान पर वोट कर मुझे विजई बनाने में सहयोग प्रदान करें और अपने विगत दस वर्षों के मोदी राज के कुशासन से मुक्ति पाकर एक बार पुनः खुशहाल जीवन की शुरुआत करें । इस अवसर पर 

फतेह बहादुर चौहान, ऋषि नारायण चौहान, मुकेश चौहान, कन्हैया चौहान, पप्पू चौहान समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)