पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम नें नाजायज गाँजा की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

03 July, 2026  |  03:58 PM
थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम नें नाजायज गाँजा की बिक्री करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

पुलिस आयुक्तयु  कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल नेतृत्व थाना मिर्जामुराद पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 21.05.2024 को मुखबिर की सूचना पर रिंगरोड नहर अण्डरपास नागेपुर से अभियुक्त 1. लवकुश पटेल 02. जितेन्द्र पटेल को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 किलो 600 ग्राम नाजायज गाँजा एवं 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तरी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मिर्जामुराद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 112/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।पूछताछ का विवरण-*अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ के दौरान बताया गया कि वह लोग बहुत ही सस्ते दामों में गांजा खरीद कर अपने आसपास के क्षेत्रों में अधिक लाभ लेकर गांजा बेच देते है । जिससे मिले पैसो से अपना जीविकोपार्जन करते है । तथा अवैध तमंचा रखने के बारे में पूछने पर बताये कि अपनी सुरक्षा के लिये रखते है ।गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण-*1. लवकुश पटेल पुत्र आशुतोष पटेल उर्फ नत्थू नि0 बेनीपुर चंगवार थाना मिर्जामुराद वाराणसी उम्र करीब 21 वर्ष।2. जितेन्द्र पटेल पुत्र सालता पटेल निवासी ग्राम बेनीपुर चंगवार थाना मिर्जामुराद वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष।

मु0अ0स0-112/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी । 

10.6 कि0ग्रा0 गाँजा अनुमानित कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये एवं 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर।

गिरफ्तार करने वाली टीम-*1. थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी। उ0नि0 दिगम्बर उपाध्याय थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी।3. उ0नि0प्रशि0मधुसूदन त्रिपाठी थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी।4. उ0नि0 राम चन्द्र यादव थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी।5. का0रमेश यादव थाना मिर्जामुराद, कमि0 वाराणसी।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)