पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा गोमती जोन के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समुचित समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किए*

03 July, 2026  |  03:45 PM
*पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा गोमती जोन के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ सैनिक सम्मेलन किया गया तथा उनकी समस्याओं को सुनकर समुचित समाधान हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किए*

 संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी- आज दिनांक 03.05.2024 को श्री मनीष कुमार शांडिल्य, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा पुलिस कार्यालय बाबतपुर में सैनिक सम्मेलन किया गया । सैनिक सम्मेलन के दौरान प्रत्येक थानों से आये पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना गया जिसमें कर्मचारीगण द्वारा वेतन विसंगति, चिकित्सा प्रतिपुर्ति व दैनिक/यात्रा भत्ता आदि जैसी समस्याओं के बारे में जानकारी दी गयी जिसके सम्बन्ध में महोदय द्वारा त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । सभी थाना प्रभारियों को अपने अधीनस्थों से प्रतिदिन वार्ता कर उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि आप अपने परिसर मे साफ सफाई का विशेष ध्यान रखेगे। 

 इसके साथ ही समस्त थाना प्रभारी के साथ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु की जा रही चुनाव संबंधी तैयारियों/व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई एवं चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । विभिन्न बल्नेरेबल/क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण करने व वल्नरेबिलिटी के कारक व्यक्तियों से वार्ता करने हेतु निर्देशित किए । चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आने वाली पैरामीलिट्री फोर्स व पुलिस बल के ठहरने हेतु चिन्हित स्थानों का भौतिक निरीक्षण करके आवश्यक मूलभूत सुविधायें जैसे- बिजली, पानी, शौचालय आदि व मतदान केन्द्रों पर सुगम आवागमन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए । 

 उक्त सम्मेलन के दौरान गोमती जोन के सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व राजातालाब समस्त थाना प्रभारी व थाने से अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहें।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)