पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः एक बार सरकार बनने जा रही है इंडिया गठबंधन पूरी तरह से होगा पराजित - दारा सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री ) ||

03 July, 2026  |  03:41 PM
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः एक बार सरकार बनने जा रही है इंडिया गठबंधन पूरी तरह से होगा पराजित - दारा सिंह चौहान (कैबिनेट मंत्री ) ||

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

विवेक राय

 

वाराणसी :- उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का हुआ वाराणसी आगमन जहाँ मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस बार केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः एक बार सरकार बनने जा रही है इंडिया गठबंधन पूरी तरह से पराजित होगा क्योंकि जनता मोदी जी के विजन को लेकर इस बार मतदान कर रही है दो चरण में मतदान प्रतिशत कम होने के सवाल पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि धूप की वजह से मतदान कम हुआ है और वही इंडिया गठबंधन के उदासीनता भी वजह हो सकती है हालांकि हमारे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है और जनता ने हमें वोट दिया है | उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीट जीतने का दवा कैबिनेट मंत्री ने किया है वहीं घोसी में चुनाव प्रचार के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने जिस तरह से धमकी भरा बयान दिया था और वह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था उसके जवाब में कैबिनेट मंत्री बचते हुए नजर आए वही काशी से तीसरी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिकॉर्ड तो मतों से जीतने की बात कही | दारा सिंह चौहान कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के साथ जिला मंत्री शिवानन्द राय सहित सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण मौजूद रहे ||

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)