पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

डाबर ग्लुकोज़ ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन ||

03 July, 2026  |  03:39 PM
डाबर ग्लुकोज़ ने युवा एथलीट्स को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन ||

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी:- डाबर की ओर से इंस्टेन्ट एनर्जी ड्रिंक डाबर ग्लुकोज़ ने युवाओं में खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने तथा देश भर की स्पोर्ट्स एकेडमियों के युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए एक कैंपेन ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ का लॉन्च किया है | इस कैंपेन के तहत डाबर ग्लुकोज़ ने 29 अप्रैल सोमवार को वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम में एनर्जी एवं स्टैमिना मैनेजमेन्ट पर एक विशेष जागरुकता सत्र का आयोजन किया | इस अवसर पर जाने माने डॉक्टर और विशेषज्ञ मौजूद रहे सत्र के दौरान एथलीट्स को बताया गया कि किस तरह से वे खेल के दौरान अपने परफोर्मेन्स को बेहतर बना सकते हैं और अपनी पूर्ण क्षमता का उपयोग कर सकते हैं डाबर ने इस एकेडमी के टॉप एथलीट्स राशिद अहमद ,अभय कुमार दुबे और अंकित यादव को सम्मानित भी किया हमें खुशी है कि युवा एथलीट्स को एनर्जी एवं स्टैमिना के महत्व पर जागरुक बनाने के लिए हम ‘एनर्जाइज़ इंडिया’ कैंपेन लेकर आए हैं यह कैंपेन उन्हें अपने खेल में एनर्जी के साथ बेहतरीन परफोर्मेन्स देने के लिए प्रेरित करेगा | डाबर एथलीट्स, खेल प्रशंसकों और उन लोगों के लिए परफेक्ट ब्राण्ड है जो एक्टिव लाईफस्टाईल जीना चाहते हैं डाबर ग्लुकोज़ इंस्टेन्ट एनर्जी देता है ऐस में यह खासतौर पर उन एथलीट्स के लिए बेहतरीन है जो फिज़िकल एक्टीविटीज़ करते हैं डाबर इंडिया लिमिटेड में हेल्थ सप्लीमेन्ट्स के मार्केटिंग हैड प्रशांत अग्रवाल ने कहा | एनर्जी सैशन के दौरान युवा एथलीट्स को बताया गया कि खेल में अच्छा परफोर्मेन्स देने के लिए पोषण और हाइड्रेशन बहुत ज़रूरी है | इस सत्र के दौरान उन्हें बताया गया कि वे किस तरह अपने स्टैमिना और धैर्य में सुधार ला सकते हैं जो एथलीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण है | ‘डाबर ग्लुकोज़ हमेशा से युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली जीने के लिए प्रेरित करता रहा है युवा एथलीट्स के साथ यह साझेदारी इसी लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है अपने ताज़गी से भरे स्वाद और इंस्टेन्ट एनर्जी के साथ डाबर ग्लुकोज़ युवा एथलीट्स की एनर्जी बनाए रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है जिसे अपनाकर वे अपना सर्वश्रेष्ठ परफोर्मेन्स दे सकते हैं | इस अवसर पर डॉक्टर मंसूर आलम डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर ,अकरम महमूद डिप्टी स्पोर्ट्स अफसर और फुटबॉल कोच इरशाद अहमद , हॉकी कोच इदरीस अहमद और रेहाना कोच हैंडबॉल मौजूद थे ||

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)