पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

यातायात माह के तहत एस0एस0 पब्लिक स्कूल बाबतपुर के छात्र-छत्राओं को किया गया जागरुक ।

02 July, 2026  |  04:45 PM
यातायात माह के तहत एस0एस0 पब्लिक स्कूल बाबतपुर के छात्र-छत्राओं को किया गया जागरुक ।

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 वाराणसी।पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण की अध्यक्षता में शुक्रवार को यातायात जागरूकता अभियान के तहत एस0एस0 पब्लिक स्कूल बाबतपुर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा एस0एस0 पब्लिक स्कूल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए यातायात नियमों की जानकारी तथा नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया । छात्र छात्राओं को बताया गया कि अपने अभिभावकों से अनुरोध करें कि बिना हेलमेट/अवैध पार्किंग बिना सीट बेल्ट/गलत दिशा में चलनें/तीन सवारी का प्रयोग न करें । आये दिन सड़क हादसे में लोगों की जान चली जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी ना होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें,वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें।भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन को निर्धारित गति में चलाएं,नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें,स्टंट बाइकिंग से बचें,काली फिल्म, हूटर,प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। गलत दिशा में ना चले,इस तरह यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे। साथ ही  मिशन शक्ति के विषय में जानकारी दी गयी। छात्र-छात्राओं को शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में,नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाई जा रही पुलिस की महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090,यूपी-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181,हेल्पलाइन 1076 आदि के बारे में जागरूक किया । उक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षक/ शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)