पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटना मे हई मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा गिरफ्तार*

03 July, 2026  |  03:18 PM
*थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा सड़क दुर्घटना मे हई मृत्यु के मामले में वांछित अभियुक्त विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा गिरफ्तार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट/हत्या की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0-191/2024 धारा 279/338/304(2)/427 भा०द०वि० थाना चौबेपुर से सम्बन्धित नामजद वाछिंत अभियुक्त विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा पुत्र रामहेतु कुशवाहा निवासी ग्रा) रसूलपुर अंगुलिया थाना नोनहरा गाजीपुर को आज दिनांक- 14.04.2024 को समय करीब 15.30 बजे संदहा थाना चौबेपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के संबंध मे थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक 13.04.2024 को वादी मुकदमा श्री अजगुत प्रसाद पुत्र स्व० तुलसी राम ग्रा) ढकवां पो० कैथी थाना चौबेपुर वाराणसी ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि आज सुबह प्रतिदिन की भांति उनका लड़का संजीत कुमार तथा उनके गाँव के शैल कुमार पुत्र स्व० अमर देव व प्रमोद कुमार पुत्र दशरथ निवासीगण ग्रा० ढकवां थाना चौबेपुर वाराणसी अपनी-2 साइकिल से अखबार बांटने चौबेपुर जा रहे थे कि समय करीब 06.15 बजे उगापुर (पण्डापुर) के सामने गाजीपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आती हुई कार UP 70 GX 1800 या सोनेट काले कलर की जिसे चालक विन्ध्याचल सिंह कुशवाहा चला रहा था। तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर बारी-बारी से तीनो व्यक्तियो को टक्कर मारते हुए भाग गया। जिससे संजीत पुत्र अजगुत व शैल पुत्र अमरदेव की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी तथा प्रमोद पुत्र दशरथ को गंभीर हालात में अस्पताल भिजवाया गया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर में मु0अ0सं0-191/2024 धारा 279/338/304ए भादवि पंजीकृत किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विद्याशंकर शुक्ल,उ0नि0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह,का0 दिनेश कुमार यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)