पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर/जनपदीय टॉप-10/वांछित अभियुक्त राजेश सिंह उर्फ बन्टी गिरफ्तार, कब्जे से 610 ग्राम अवैध गांजा बरामद*

03 July, 2026  |  03:15 PM
*थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा हिस्ट्रीशीटर/जनपदीय टॉप-10/वांछित अभियुक्त राजेश सिंह उर्फ बन्टी गिरफ्तार, कब्जे से 610 ग्राम अवैध गांजा बरामद*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-0035/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चोलापुर में वांछित/एच०एस०/जनपदीय टाप-10 अपराधी राजेश सिंह उर्फ बन्टी पुत्र इन्द्रजीत सिंह निवासी ग्राम धरसौना पवारेपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक- 13.04.2024 को समय करीब 02.20 बजे पलहीपट्टी चौराहा से सिन्धौरा रोड़ की तरफ पुलिया के पास थाना चोलापुर कमि० वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक बण्डल 610 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0104/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ- अभियुक्त राजेश सिंह उर्फ बन्टी ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरे विरूद्ध पूर्व में कई अपराध दर्ज है और मैं थाने का हिस्ट्रीशीटर भी हूँ। ज्यादा पैसे कमाने की लालच में पड़कर गांजे को पुडिया बनाकर आस-पास के स्थानो/बाजारों में लुक-छिपकर बेचता हूँ और यह बेंचकर कुछ अधिक रूपया कमा लेता हूँ, जिससे मेरा खर्चा चलता है। मेरा एक सहयोगी संजय माली भी था, जिसको दिनांक-10.02.2024 को पुलिस ने गांजे के साथ पकड़ लिया था और जेल भेज दिया था, तब से मैं इधर उधर लुक-छिपकर गांजे की पुडिया बनाकर बेचता था और घर बहुत कम आता-जाता था। आज भी मैं गांजे की पुडिया बनाकर बेचने के लिए ले जा रहा था कि आप लोगों ने मुझे पकड़ लिया।गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह, उ0नि विकास कुमार,हे0का0 सुरेश राम,हे0का0 संजीव कुमार सिंह,का0 अमित कुमार सिंह शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)