पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*चैत्र नवरात्र करहा पूजन में सैकड़ों भक्तों ने लगाई अर्जी, मांगी मन्नते।*

03 July, 2026  |  03:09 PM
*चैत्र नवरात्र करहा पूजन में सैकड़ों भक्तों ने लगाई अर्जी, मांगी मन्नते।*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 *हरहुआ* । हरहुआ ब्लाक के बेदी गांव में चैत्र नवरात्र पर्व परआज गुरुवार को दूसरा करहा पूजन सम्पन्न हुआ।जहां सैकड़ों भक्तों ने अपने दुःखों से मुक्ति की अर्जी लगाई। प्रमोद यादव भगत ने उक्त पूजन में कच्चे घड़े में दूध उबालकर स्नान व खौलते घी से पूड़ी निकालकर लोगों को आश्चर्य चकित कर दिया। एक तरफ दफला नगाड़े के धुन पर बृहद रूप से हवन यज्ञ करते भगत जी का उपस्थित जनों ने जयकारे के साथ स्वागत सम्मान किया।पूरा वातावरण देवीमय हो उठा।

     प्रमोद यादव भगत ने बतलाया कि इस वर्ष महामारी का दौर चलेगा। इससे बचने के लिए गांव -गांव में पूजन कर धार चढ़ाए। घर के साथ बाहर भीतर साफ -सफाई रखें। प्राकृतिक प्रकोप में तूफान की संभावना और आने वाला दिन काफी गर्म होगा।पशुओं ,बच्चों में बीमारी बढ़ेगी। बाढ़ का प्रकोप बरसात में हर साल से ज्यादा रहेगा। वहीं भक्तों ने अर्जी लगाकर मन्नते मांगी।

       करहा पूजन में बेदी ,पुआरी कला,तिनघरवा ,अहरक ,टड़िया ,पयागपुर,वार व काजीसराय समेत दर्जनों गाँव के भक्त शामिल रहे।

 वहीं अतिथि के रूप मे रामचन्द्र यादव, डॉ0 एल0पी0 यादव, डॉ0 अनिल यादव, डॉ0 अमित सिंह, कन्हैया ,दिनेश यादव"गायक" पारस नाथ यादव,राहुल यादव,रोहित, दीपक व प्रेमकुमार यादव सहित कई प्रधान व समाजसेवी शामिल रहे।

 कार्यक्रम आयोजक नन्दलाल यादव ने सभी अतिथियों व ग्रामीणों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूजनोपरांत भोजन प्रसाद के साथ अंगवस्त्र व प्रसाद भेंट किया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)