पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

घर का रास्ता भटका 3 साल का मासूम,चौकी प्रभारी अरुण सिंह के मदद से घर पहुंचा मासूम

02 July, 2026  |  02:31 PM
घर का रास्ता भटका 3 साल का मासूम,चौकी प्रभारी अरुण सिंह के मदद से घर पहुंचा मासूम

घर का रास्ता भटका 3 साल का मासूम,चौकी प्रभारी अरुण सिंह के मदद से घर पहुंचा मासूम

चोलापुर-चोलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक 3 साल का बच्चा रवि खेलते समय घर का रास्ता भटक गया।इसके बाद भटकते हुए मासूम रवि थाना क्षेत्र के तराव गांव पहुंच गया।जहां गांव के लोगो ने अनजान बच्चे को रोते हुए देखकर पूछताछ की लेकिन बालक कुछ बता नहीं पा रहा था।बता दें कि मामले में ग्रामीणों ने नजदीकी चौकी पर तैनात चौकी प्रभारी अरुण प्रताप सिंह को बच्चे के भटकर गांव में आने की सूचना दी। इसके बाद तत्काल चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बच्चे को चौकी पर लाकर उसे बात करने का प्रयास किया।यहां बच्चा अपना नाम और पता कुछ बता नहीं पा रहा था।उसके बाद चौकी प्रभारी ने बच्चे को चाकलेट खिलाया।इसके बाद चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रभारी ने मासूम बच्चे के भटकने की सूचना वायरल कर दी। जहां मासूम के परिजनों को इसकी जानकारी मिली।मासूम की मां प्रियंका चौकी पर पहुंचकर बच्चे को देख भावुक हो गई।बच्चे ने मां को बताया की पुलिस वाले अंकल ने हमको चाकलेट और केला खिलाया है।इतना सुनते ही मां और भावुक होकर आभार प्रकट करते हुए पुलिस कर्मियों की तारीफ की।मां ने बताया की मेरा बेटा अभी 3 साल का है। जो खेलते खेलते गुम हो गया था। हम लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे।तभी सूचना मिली की मेरा बेटा नजदीकी चौकी में सुरक्षित है।इसके बाद हम अपने बच्चे को लेने आए हैं।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)