पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना जंसा पुलिस ने अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त अभिनव कुमार उर्फ विपिन को किया गिरफ्तार*

03 July, 2026  |  03:08 PM
*थाना जंसा पुलिस ने अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त अभिनव कुमार उर्फ विपिन को किया गिरफ्तार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के कुशल नेतृत्व में दिनांक 10.04.2024 को थाना फूलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरदासपुर अण्डर पास के पास से अवैध देशी तमंचा व कारतूस के साथ अभियुक्त अभिनव कुमार उर्फ विपिन पुत्र रामलखन उर्फ कल्लू, नि0 ग्राम देईपुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जंसा पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । 

अभियुक्त से पूछताछ का विवरण- पूछ ताछ के दौरान अभियुक्त उपरोक्त ने बताया की यह तमंचा मैने जनपद सोनभद्र के एक लड़के से खरीदी थी।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बैद्यनाथ सिंह थानाध्यक्ष, उ0नि0 राजेश कुमार मौर्य, चौ0प्र0 परमपुर,उ0नि0 कौशल कुमार सिंह, चौ0प्र0 जंसा,का0 मुकेश कुमार सेन,का0 राजू सोनकर,का0 शैलेन्द्र शर्मा, थाना जंसा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)