पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*काशी विश्वनाथ धाम से हटाए गए जमीन से गुजरने वाले सारे तार, लगाई जाएगी स्टील पाइप* 

03 July, 2026  |  02:54 PM
*काशी विश्वनाथ धाम से हटाए गए जमीन से गुजरने वाले सारे तार, लगाई जाएगी स्टील पाइप* 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*वाराणसी।* काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं को बिजली करेंट का झटका लगने की घटना के बाद मंदिर प्रशासन ने जमीन से गुजरने वाले सारे तारों को हटवा दिया है। वहीं कूलर व पंखों को बिजली की सप्लाई करने वाले इंसुलेटेड वायर पर अब रबर की स्टील पाइप लगाई जाएगी। 

 

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार को स्टील बैरिकेडिंग में करंट उतरने से छह से अधिक श्रद्धालुओं को करेंट का झटका लगा था। इसमें दो किशोरियों को कबीरचौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने के बाद मंदिर प्रशासन ने दोनों किशोरियों को स्पर्श दर्शन कराया। 

 

मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि वाटर कूलर व कूलर को बिजली सप्लाई करने वाले सभी तारों पर अब रबर केसिंग वाले स्टील पाइप लगाए जाएंगे। तब तक के लिए जमीन पर पड़े सभी तारों को हटवा दिया गया है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)