पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना बड़ागाँव पुलिस नें 268.47 ग्राम हेरोइन(अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये) के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त XUV-500 कार व 01 अदद यामाहा बाइक बरामद*

03 July, 2026  |  02:51 PM
*थाना बड़ागाँव पुलिस नें 268.47 ग्राम हेरोइन(अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये) के साथ 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त XUV-500 कार व 01 अदद यामाहा बाइक बरामद*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा कमिश्नरेट वाराणसी में अवैध मादक पदार्थो की बिक्री, अपराध की रोकथाम व वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के निर्देशन में दिनांक 28.03.2024 को सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस टीम द्वारा ईदीलपुर मोड़ से 03 नफर अभियुक्तों को अवैध नशीला पदार्थ (भूरे रंग का पाउडर) के साथ गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद वाहन महिन्द्रा XUV-500 व एक अदद मोटरसाईकिल को बरामद किया गया ।दिनांक 28.03.2024 को थानाध्यक्ष बड़ागाँव श्री आशीष मिश्रा मय पुलिस टीम के साथ ईदीलपुर हरहुआ रिंग रोड पर भ्रमणशील होकर गश्त कर रहे थे कि तभी ईदीलपुर मोड़ के पास एक काले रंग की चार पहिया वाहन खड़ा दिखाई दिया । संदेह होने पर वाहन के पास पहुँचकर देखा तो 03 नवयुवक वाहन के अन्दर बैठे हुए थे । वाहन का चेकिंग से वाहन महिन्द्र SUV-500 कम्पनी व वाहन का रजिस्ट्रेशन न0 UP 32 FJ 1598 अंकित होना पाया गया तथा वाहन की तलाशी लिया गया तो वाहन के ड्रावर के पास से एक सफेद रंग के थैले में रखा भूरे रंग का पाउडर (हेरोइन) बरामद हुआ । पास में खड़े एक अदद मोटरसाईकिल यमाहा रजि0न0 UP 65 BC 8086 को भी अपना होना बताया । थानाध्यक्ष श्री आशीष मिश्रा थाना बड़ागाव द्वारा मौके पर मौजूद पुलिस बल की मदद से अभियुक्तगण को उनके अपराध से बोध कराते हुए गिरफ्तार कर बरामद नशीला पदार्थ को हिरासत पुलिस में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त दोनो वाहनो को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त से पूछताछ का विवरण- अभियुक्तों द्वारा पूछताछ के दौरान बरामद नशीले पदार्थ के बारे में बताया गया कि यह हेरोइन है। जिसे वह कैमूर जिला, बिहार से खरीद कर लाये हैं। यहाँ पर वह खरीदार को नमूना लेकर दिखाते हैं और पसन्द होने पर माल को बेच देते हैं । वह लोग खरीदार का इन्तजार कर रहे थे कि पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये। जिससे वह माल खरीदें हैं उसके बारे में पूछा गया तो बताये कि वह सिर्फ उसका चेहरा पहचानते हैं।पुलिस टीम में थानाध्यक्ष आशीष मिश्रा,उ0नि0 शिवानन्द सिसौदिया चौकी प्रभारी हरहुआ,उ0नि0 सुनील कुमार गौड़,उ0नि0 अमित कुमार पाण्डेय,उ0नि0 विवेकानन्द द्विवेदी,उ0नि0 प्रवीण सचान,हे0का0 रामविलास यादव,हे0का0 अरमान आलम,का0 अंकित सरोज,का0 अभिषेक वर्मा,का0 पंकज सिंह,का0 दुर्गेश कुमार सिंह, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी शामिल रहे।नोटः- पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा पुलिस टीम को 25,000/- रु0 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया व प्रशस्ति पत्र दिया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)