पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे पर यातायात जागरुकता अभियान का किया गया शुभारम्भ

02 July, 2026  |  04:34 PM
पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा बड़ागाँव थाना क्षेत्र के हरहुआ चौराहे पर यातायात जागरुकता अभियान का किया गया शुभारम्भ

विनोद यती की खास रिपोर्ट

 पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा थाना बड़ागाँव क्षेत्र के हरहुआ चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान का फीता काटकर यातायात माह का शुभारम्भ किया गया। यह अभियान नवम्बर माह तक चलेगा जिसके अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा जनता से अपील गई कि बिना हेलमेट/अवैध पार्किंग बिना सीट बेल्ट/गलत दिशा में चलने वाले/तीन सवारी का प्रयोग न करे। आम जनमानस को यातायात नियमों के बारे में जानकारी एवं जागरूक किया गया तथा बताया गया कि आए दिन सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों की जान चली जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी ना होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें, वाहन चलाते समय हेलमेट सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहन को निर्धारित गति में चलाएं, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग न करें। गलत दिशा में ना चले, इस तरह यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे। साथ ही रोड के किनारे अपने वाहन आदि न खड़ा करें एवं रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। साथ ही ट्रैक्टर-ट्राली लोडर पिकअप से यात्रा न करें,  यातायात नियमों की अनदेखी/ अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों एवं वाहनों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी । 
       इस दौरान उप जिलाधिकारी राजातालाब, उप जिलाधिकारी पिण्डरा, क्षेत्राधिकारी बड़ागाँव/ ट्रैफिक, क्षेत्राधिकारी पिण्डरा, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, प्रशिक्षु डीएसपी, प्रतिसार निरीक्षक वाराणसी ग्रामीण, प्रभारी निरीक्षक बड़ागाँव तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)