पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिलायी गई शपथ

02 July, 2026  |  04:30 PM
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दिलायी गई शपथ

अतुल राय की खास रिपोर्ट

वाराणसी। एसपी ग्रामीण द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बाबतपुर में  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करते हुए माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक वाराणसी ग्रामीण द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को राष्ट्र की एकता/अखण्डता की शपथ दिलाई गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कार्यालय,प्रशिक्षु डीएसपी,प्रतिसार निरीक्षक वाराणसी ग्रामीण तथा पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद वाराणसी ग्रामीण के समस्त थाना पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्र की एकता,अखण्डता व सुरक्षा को सशक्त बनाये रखने हेतु शपथ दिलायी गई।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)