पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

अयोध्याधाम में श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं पर्यटकों को सुविधाजनक एवं सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध होगाी

03 July, 2026  |  12:16 PM
अयोध्याधाम में श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं पर्यटकों को सुविधाजनक एवं सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध होगाी

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

अयोध्या नगरी में नगर विकास विभाग द्वारा चलायी जा रही इलेक्ट्रिक बसे अयोध्याधाम के छः प्रमुख मार्गों पर होगा 200 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए अलग-अलग 05 कलर कोड में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें इलेक्ट्रिक बसों की चलो ऐप के माध्यम से की जा सकेगी ट्रैकिंग यात्रियों की सुविधा के लिए अयोध्याधाम बस स्टेशन पर 24×7 कन्ट्रोल रूम स्थापित, मो0नं0 +918853364763 संचालित*इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से अयोध्या नगरी को वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति : श्री ए.के. शर्मा

लखनऊ: 18 जनवरी, 2024प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्याधाम में श्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में व इसके बाद भी आने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं पर्यटकों तथा स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए तथा उन्हें आरामदायक एवं सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए नगर विकास विभाग द्वारा अयोध्याधाम के छः रूटों पर 200 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में मा0 मुख्यमंत्री जी ने अयोध्यावासियों के लिए 50 ई-बसों और 25 ई-आटो की सौगात दी थी। ई-बसों के संचालन से अयोध्यावासियों और पर्यटकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में इन बसों में यात्री सफर भी कर रहे हैं। योगी सरकार के इस निर्णय से अयोध्या आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं को काफी राहत मिलेगी।

 

नगर विकास मंत्री ने कहा कि 14 जनवरी को मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा एयरपोर्ट से अयोध्या धाम के लिए भी ई-बस सेवा का शुभारम्भ किया गया। आगामी 20 जनवरी तक नगर विकास विभाग द्वारा 200 इलेक्ट्रिक बसों को संचालित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त 4 ई-बसें (7 मीटर) का एयरपोर्ट के यात्रियों की सुविधा के लिए महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि तक वाया लता मंगेशकर चौक मार्ग पर संचालन कराया जायेगा। जिन छः रूटों पर इन बसों का संचालन किया जाना है उसमें 23 किलोमीटर लम्बे कटरा रेलवे स्टेशन से सहादतगंज, रामपथ पर लाल कलर कोड की 40 बसें चलेंगी, जिससे गोरखपुर एवं गोण्डा व इससे जुड़े मार्गों से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। सलारपुर से अयोध्याधाम बस स्टेशन तक 22 किमी0 लम्बे मार्ग पर पीले कलर कोड की 40 बसें, इससे लखनऊ मार्ग से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अयोध्याधाम बस स्टेशन से भरतकुंड तक 41 किमी0 लम्बे मार्ग पर नारंगी कलर कोड की 40 बसों से प्रयागराज एवं सुल्तानपुर व इससे जुड़े मार्गों से आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अयोध्याधाम बस स्टेशन से बारून बाजार तक 33 किमी0 लम्बे मार्ग पर बैगनी कलर कोड की 40 बसों से बांदा एवं झांसी व इससे सम्बद्ध मार्ग के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अयोध्याधाम बस स्टेशन से पूरा बाजार तक 33 किमी0 लम्बे मार्ग पर हरे कलर कोड की 40 बसें चलायी जायेंगी, इससे वाराणसी एवं अकबरपुर व इससे सम्बद्ध मार्ग से अयोध्याधाम आने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से श्रीराम जन्मभूमि तक वाया लता मंगेशकर चौक से 17 किमी0 लम्बे मार्ग पर 04 इलेक्ट्रिक बसें चलायी जायेंगी, इससे एयरपोर्ट से आने वाली यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

श्री ए0के0 शर्मा ने कहा कि वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें व ई-ऑटो श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं दर्शनार्थियों के लिए काफी सुलभ, सुरक्षित एवं लोकप्रिय पब्लिक ट्रॉन्सपोर्ट के रूप में जानी जायेंगी, इससे लोगों को वायु एवं ध्वनि प्रदूषण से भी मुक्ति मिलेगी। यह परिवहन सेवा दिव्यांग मित्रों, वृद्धजनों एवं महिलाओं के काफी सुरक्षित है। इन बसों में यात्रियों की सुरक्षा (विशेष रूप से महिलाओं) के लिए 05 सीसीटीवी एवं 10 पैनिक बटन की भी व्यवस्था की गई है तथा सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत पुलिस हेल्पलाइन डायल यूपी-112 से भी जोड़ा गया है। इन बसों की रियल टाइम लोकेशन प्राप्त करने के लिए इन्हें व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस से भी सुसज्जित किया गया है। चलो ऐप के माध्यम से भी इन बसों की ट्रैकिंग की जा सकेगी। 

नगर विकास मंत्री ने बताया कि प्रदेश के अलग-अलग मार्गों से अयोध्याधाम आने वाले श्रद्धालुओं, यात्रियों एवं दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए 05 अलग-अलग कलर कोडिंग के साथ इन इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कराया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए अयोध्याधाम बस स्टेशन पर 24×7 कन्ट्रोल रूम की स्थापना करायी गयी है, जिसका मो0नं0 +918853364763 भी संचालित है। यात्रियों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए प्रमुख स्टॉपेज, तीर्थ स्थलों, रेलवे व बस स्टेशनों पर इन इलेक्ट्रिक बसों का रूट मैप भी लगवाया जा रहा है। साथ ही अयोध्या पुलिस की एलईडी दिव्य अयोध्या ऐप पर भी इसको प्रदर्शित किया जायेगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)