पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहयोग का किया गया आयोजन

02 July, 2026  |  04:26 PM
शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहयोग का किया गया आयोजन

विनोद यती की खास रिपोर्ट

चोलापुर- चोलापुर थाना अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय तेवर में भारत भूषण पाण्डेय और अमित कुमार पाण्डेय जी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक सहयोग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अरविंद कुमार पाठक थे। इस अवसर पर चोलापुर थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार मिश्रा, हरहुआ ब्लॉक के सीडीपीओ रमेश कुमार यादव एवं लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर प्रभाकर चौबे भी उपस्थित थे।कार्यक्रम के अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को कापी, पेन, पेंसिल इत्यादि का वितरण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा अरविंद कुमार पाठक द्वारा किया गया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्राइमरी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस अवसर पर कंपोजिट विद्यालय तेवर में अमित कुमार पाण्डेय जी के सहयोग से स्मार्ट क्लास की सुविधा जल्द से जल्द करवाने का प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने प्राइमरी विद्यालय के बच्चों को देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे की आईआईटी के प्रोफेसरों एवं शिक्षकों के साथ जोड़ने के प्रयास की चर्चा भी की जिससे कि बच्चों को आगे बढ़ने के लिए सतत प्रेरणा मिलती रहे।साथ ही समस्त ग्रामीणों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयास करने के लिए आह्वान भी किया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष चोलापुर श्री दुर्गेश कुमार मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की प्राइमरी स्कूलों के बच्चे कोरे कागज की तरह हैं जिनपे शिक्षक देश का भविष्य लिखते हैं ।ग्रामसभा तेवर से प्रमुख ग्रामीणों में संतोष सिंह, केशव लाल श्रीवास्तव, कामेश्वर चौबे और रविशंकर जायसवाल उपास्थित रहे।
कंपोजिट विद्यालय तेवर के प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)