पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

थाना जंसा व कपसेठी में आयोजित "समाधान दिवस" के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा दोनों थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

03 July, 2026  |  12:03 PM
थाना जंसा व कपसेठी में आयोजित "समाधान दिवस" के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा दोनों थानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विवेक राय

 

वाराणसी- आज पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मुथा अशोक जैन द्वारा थाना जंसा व कपसेठी में आयोजित "समाधान दिवस" के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा दोनों थानों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया गया।समाधान दिवस के अवसर पर जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गए। राजस्व विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का त्वरित निस्तारण कराया जाये।थाना जंसा व कपसेठी के निरीक्षण के दौरान दोनों थानों के अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा दोनों थाना प्रभारियों को माल निस्तारण कराये जाने, रात्रि गश्त बढ़ाने, चोरी की घटनाओं की प्रभावी रोकथाम किये जाने, रात्रि गश्त में पीआरवी को भी शामिल करते हुए लगातार भ्रमणशील रहकर किसी भी अप्रिय घटना को घटित न होने देने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)