पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*विकसित भारत की संकल्प यात्रा करोड़ो आँखो के सपने पूरी करेगी* : बद्रीप्रसाद वर्मा

03 July, 2026  |  11:11 AM
*विकसित भारत की संकल्प यात्रा करोड़ो आँखो के सपने पूरी करेगी* : बद्रीप्रसाद वर्मा

संपादक पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*कोहासी और गोसाईपुर मोहाँव में आयोजित हुई विकसितभारत संकल्प यात्रा।

*हरहुआ*।

मंगलवार को स्थानीय विकासखंड ग्रामपंचायत कोहासी और गोसाईपुर मोहांव मे विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची।

     कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करते हुए ज्वाइंट बीडीओ बीपी वर्मा ने कहा कि विकसित भारत की संकल्प यात्रा करोड़ो आँखो के सपने को पूरा करेगी।हर गली हर गांव को विकसित बनाने का संकल्प ही सही अर्थो मे राष्ट्र निर्माण है।

         कार्यक्रम मे स्कूल की बच्चियो ने खंड शिक्षा अधिकारी अमित दूबे और उनके अधीनस्थ अध्यापको के मार्गदर्शन मे माँ सरस्वती की वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किये।

   प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार व उनकी स्वास्थ् टीम ने कुल 438 लोगो को आयुष्मान कार्ड वितरित किये।

और कुल 1740 लोगो के स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवाएँ वितरित की।

      कृषि विभाग और सहकारिता विभाग के स्टाल पर किसानो को नैनो उर्वरक, केसीसी ,ऋण वितरण, किसान सम्मान निधि इत्यादि योजनाओ की विस्तार से जानकारी दी।

एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह , एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय , प्राविधिक सहायक कृष्ण कुमार मौर्य तथा नवीन उपाध्याय ने नैनो उर्वरको की गुणवत्ता और उपयोगिता के बारे मे विस्तार से बताया।

      सीडीपीओ रमेश यादव और मुख्य सेविका सुपरवाइजरो की अगुवाई मे गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो के अन्न प्राशन संस्कार संपन्न कराये गये।

       एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय , बीएमम एनआरएलएम उत्कर्ष और पूजा चौबे की अगुवाई में स्वयंसहायतासमूह की सखियों और दीदीयों ने विभिन्न योजनाओ के बारे मे ग्रामीण महिलाओ को जानकारी दी।

            कार्यक्रम मे ग्राम विकास अधिकारी जयप्रकाश ,चंचल रेड्डी वीडीओ समाज कल्याण निर्मला देवी ,अमितेश श्रीवास्तव बोरिंगटेक्नीशियन तथा अजय सिंह ने अपने अपने विभाग और पटल से संबंधित योजनाओ के बारे मे उपस्थित जनसमुदाय को जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन

ग्राम पंचायत अधिकारी चंचल रेड्डी तथा जयप्रकाश भारती ने किया ।

       कार्यक्रम मे लाभार्थियो के आँकड़े तथा विडिओ कलेक्शन का कार्य एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह तथा अमितेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया ।

             कार्यक्रम मे ग्रामप्रधान अर्चना देवी तथा प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश मौर्य द्वारा आगंतुको कै लिए अल्पाहार की भी व्यवस्था की गई ।

     एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय ने आगंतुको और क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार प्रकट किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)