पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना सिगरा पुलिस द्वारा बंदूक छीनैती करने वाले आरोपियों को घटना के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया*

03 July, 2026  |  11:03 AM
*थाना सिगरा पुलिस द्वारा बंदूक छीनैती करने वाले आरोपियों को घटना के 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार किया गया*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0स0 0375/2023 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित दो नफर बाल अपचारी को अमूल डेयरी के आगे रेलवे क्रासिंग के पास थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी से समय करीब 22:10 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनांक 14/12/2023 को आवेदक श्री दिनेश कुमार सिंह पुत्र स्व० मैना सिंह निवासी 7 बिवेकानन्द कालोनी चितईपुर जनपद वाराणसी द्वारा सूचना दिया गया कि वह S.B.I. बैक कचहरी से ATM में पैसा लोडिग करने वाली गाडी पर गार्ड का काम करते हैं दिनांक 14/12/2023 को शाम समय करीब 6.30 बजे जब वे कचहरी से घर जा रहे थे कि सनवीम स्कूल के आगे मोटर साइकिल सवार दो व्यक्ति पीछे से आकर उनके दाहिने कंधे पर टंगी वन्दूक को छीनकर महमूरगंज की ओर भागे बन्दूक का लाइसेन्स न0 1604 तथा बन्दूक नम्बर B.E 3580.01 बारह बोर है, जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा पर अभियोग दर्ज है।पूछतांछ बाल अपचारीः दोनों बाल अपचारी सामूहिक व अलग- अलग पूछतांछ पर रहे हैं कि साहब इसके पहले भी मोटर साइकिल चोरी के मुकदमें में जेल जा चुका हूँ बन्दूक छीनने के सम्बन्ध में पूछा गया कि किस कारण से बन्दूक तुमने छीनी थी तो दोनों द्वारा बताया जा रहा है कि साहब रास्ते में साईकिल से बन्दूक ले जाते हुए व्यक्ति दिख गया तो हमने बन्दूक छीन ली। छीनकर बन्दूक ले जाकर बिना किसी के जानकारी के घर में छिपा कर रख दिया था और सोचा कि बन्दूक दिखाकर और छीनैती की घटनाओं को अंजाम देगें और अपनी जरूरतों को पूरा करेगें। लेकिन पकड़े गये।गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 श्री अमीर बहादुर सिंह चौकी प्रभारी काशी विद्यापीठ, उ0नि0 श्री अरूण प्रताप सिंह चौकी प्रभारी नगर निगम,उ0नि0 श्री विकास पाण्डेय,उ0नि0 श्री श्याम नारायण यादव,का0 अनूप कुशवाहा,का0 मृत्युजंय सिंह, का0 राम नगीना मौर्या थाना सिगरा, कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)