पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा कारोबारी के घर डकैती के नियत से आने वाले कुल 08 अन्तर्राज्यीय लुटेरो को कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच वाराणसी की सयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार*

03 July, 2026  |  09:46 AM
*कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा कारोबारी के घर डकैती के नियत से आने वाले कुल 08 अन्तर्राज्यीय लुटेरो को कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच वाराणसी की सयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान व पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्ररेट वाराणसी व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में व सहायक पुलिस, कोतवाली व थानाध्यक्ष कोतवाली के निकट पर्यवेक्षण में कमिश्ररेट वाराणसी के थाना कोतवाली पुलिस व क्राइम ब्रांच वाराणसी की टीम द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा कारोबारी के घर डकैती के नियत से आने वाले कुल 08 अभियुक्तों (1) चन्द्रशेखर (2) हर्ष वर्मा (3) मुजफ्फर अली (4) नाजिम अली (5) इमरान खान (6) शनब्बर खां उर्फ डब्बू (7) सलमान खान (8) शोराब खां को टोंडरपुर मारुती सुजकी एजेन्सी के पास राजातलाब वाराणसी से दिनांक 23.11.2023 को समय 08.40 बजे गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 145/23 धारा 393, 452 भादवि0 (विवेचना से धारा 393 को 399 में परिवर्तित किया गया) पंजीकृत है। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।घटना का विवरण दिनांक 21.11.2023 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत बुलानाला स्थित सर्राफा कारोबारी बल्लभ दास अग्रवाल के घर पर अज्ञात बदमाशो द्वारा डकैती की नियत से पिस्टल लेकर घर घूसने के सम्बन्ध में सूचना प्राप्त हुयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 145/23 धारा 393,452 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसके सम्बन्ध में उच्चाधिकारीगणों के आदेश के क्रम में घटना में सलिप्त बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम गठित किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज व सर्विलांस टीम की मदद से घटना में सम्मिलित सभी अभियुक्तगणो को मय घटना में प्रयुक्त वाहन व पिस्टलनुमा लाईटर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)