पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लाभार्थी शशि कुमार गुप्ता एवं रामा यादव अभिनंदन समारोह का आयोजन ||

03 July, 2026  |  09:30 AM
फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लाभार्थी शशि कुमार गुप्ता एवं रामा यादव अभिनंदन समारोह का आयोजन ||

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी :- फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति द्वारा प्रताप पैलेस कैण्ट में नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 में प्रतिभाग कर काशी का गौरव बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना लाभार्थी शशि कुमार गुप्ता, रामा यादव का काशी आगमन के उपरांत भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया | मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने शशि कुमार गुप्ता एवं रामा यादव को माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर अभिनंदन करते हुए कहा कि वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 एक अद्वितीय अवसर था जिसमें हमारे काशी के स्ट्रीट वेंडरों ने अपने परिचय को विश्व के सामने रखा हैं इस अवसर पर हमें इनकी समर्थन करना चाहिए ताकि ये अपनी स्वादिष्ट व्यंजनों द्वारा काशी के गौरव को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा सकें और मैं विश्वास से कहता हूं काशी के लोकप्रिय सांसद देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं अभिषेक निगम की अगुवाई में फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति से जुड़े हमारे स्ट्रीट वेंडर भाई सम्पूर्ण देश –विदेश में काशी का मान सदैव बढ़ाते रहेंगे |

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने कहा कि काशी के स्ट्रीट वेंडर्स सैदव अपनी सादगी और स्वादिष्ट खाद्य सामग्री के लिए प्रसिद्ध रहे है स्वच्छता के मानकों का ख्याल रखते हुए आप सभी पथ विक्रेता जिस तरह से लोगों को सस्ते में अच्छा और स्वादिष्ट खाना खिलाते है वह सच में सराहनीय बात है | कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता वंदना सिंह ,भाजपा नेता पूजा दीक्षित ,विनय सिंह हिटलर प्रधान ,फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह , धर्मराज गुप्ता ,गणेश यादव ,अनूप गुप्ता ,अर्चना चंदवानी ,शीला देवी ,कुंती देवी समेत सभी सम्मानित पदाधिकारीगण एवं पटरी व्यववसायिगण उपस्थित थे |

 

कार्यक्रम का आयोजन फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति संरक्षक अजय सिंह बॉबी ने स्वगताध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ काशी क्षेत्र संयोजक प्रकाश कुमार श्रीवास्तव,कार्यक्रम का संचालन सचिव अभिषेक निगम ने एवं धन्यवाद ज्ञापन फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने किया ||

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)