पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*महिला थाना पुलिस द्वारा आईवीएफ सेंटर में सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं व नाबालिक लडकियों के कृत्रिम गर्भाधान कराते हुए एग डोनेशन कराने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए 02 पुरुष व 02 महिला अभियुक्तगण गिरफ्तार*

03 July, 2026  |  09:23 AM
*महिला थाना पुलिस द्वारा आईवीएफ सेंटर में सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं व नाबालिक लडकियों के कृत्रिम गर्भाधान कराते हुए एग डोनेशन कराने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए 02 पुरुष व 02 महिला अभियुक्तगण गिरफ्तार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर महिला अपराधो के रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्ररेट वाराणसी महोदय व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व थानाध्यक्ष महिला थाना के नेतृत्व में महिला थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/23 धारा 363,419, 420, 467, 471, 370ए भादवि0 व 36/42 आधार कार्ड अधि0 2016 एवं धारा 33 सहायक प्रजनन प्रोद्योगिकी (विनि०) अधि० 2021 में विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि सामाजिक व आर्थिक रुप से कमजोर महिलाओं व नाबालिक लडकियो को धन का प्रलोभन देकर एवं कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हुए शहर के नामी आईवीएफ सेंटर द्वारा कृत्रिम गर्भाधान कराने के उद्देश्य से अपने दलालों के माध्यम से पैसे का लालच देकर महिलाओं एवं नाबालिक लडकियों का एग डोनेशन कराकर निःसंतान दम्पतियों को उँचे दामों पर संतान उत्पत्ति कराने वाले गैंग को गिरफ्तार किया गया है। यह एक संगठित गिरोह है जो सामाजिक एवं आर्थिक रुप से कमजोर वर्गों की महिलाओं एवं नाबालिक लडकियों को पैसे का लालच देकर फर्जी दस्तावेज तैयार कराया जाता है इस गैंग में शामिल अन्य लोगो की तलाश की जा रही है।अभियोग का संक्षिप्त विवरण नाबालिक लडकी को पैसे की लालच देकर कृत्रिम गर्भाधान कराते हुए एग डोनेसन कराकर शारिरिक शोषण कराने के सम्बन्ध महिला थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0 37/23 धारा 363,419,420, 467,471,370ए भादवि0 व 36/42 आधार अधिक 2016 एवं धारा 33 सहायक प्रजनन प्रोद्योगिकी (विनि०) अधिक 2021 पंजीकृत किया गया विवेचना का सफल अनावरण करते हुए अब तक कुल 04 अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में श्रीमती निकिता सिंह थानाध्यक्ष,हे0का0 हंसराज यादव,हे0का0 धर्मराज सिंह,म0का0 मनीषा,म०का० उर्मिला यादव महिला थाना कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)