पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे मे वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गया 01 अदद मोबाईल फोन व 800/- रू0 नकद बरामद*

03 July, 2026  |  09:22 AM
*थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा चोरी के मुकदमे मे वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गया 01 अदद मोबाईल फोन व 800/- रू0 नकद बरामद*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व चोरी/ लूट की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-612/2023 धारा 379/411 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 1. आकाश गौड पुत्र मनोज गौड निवासी ग्राम उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी 2. विक्की पटेल पुत्र छोटे लाल निवासी ग्राम उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी व 3. दुर्गेश पटेल पुत्र भाईलाल निवासी ग्राम उमरहा थाना चौबेपुर वाराणसी को | मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गये 01 अदद मोबाईल फोन व 800/-रू0 नकद के साथ आज दिनांक 13.11.2023 को समय करीब 10.45 बजे डीह बाबा मन्दिर के पास थाना चौबेपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ अभियुक्तगण ने पूछताछ पर बताया कि हम तीनों लोग दिनांक 11.11.2023 को रात्रि करीब

 

01.30 बजे चोरी करने के उद्देश्य से स्कूटी नं0 UP65DR9414 से निकले थे, जब उमरहां नहर के पास गए तो देखा कि एक ट्रक खड़ा है जिसका खलासी नीचे उतर कर बाएं साइड का टायर चेक कर रहा था कि हम तीनों एक साथ दूसरे तरफ से जाकर ड्राइविंग सीट से मोबाइल व पर्स चुरा लिए थे। पर्श में जो रुपए थे हमलोग आपस बांट लिए तथा पर्स को रात्रि के अंधेरे मे हाईवे पर फेंक दिये।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह,उ0नि0 अजय पाल,उ0नि0 अवधेश कुमार,हे0का0 मो० रिजवान,का0 राकेश भारती थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)