पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*आगामी त्यौहार धनतरेस, दीपावली, छठ, कार्तिक पूर्णिमा स्नान व देव दीपावली के दृष्टिगत घाटों पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की होने वाली भीड़-भाड़ को लेकर नाव संचालित करने वाले नाविकों एवं नाव मालिकों की गोष्ठी आहूत*

03 July, 2026  |  09:12 AM
*आगामी त्यौहार धनतरेस, दीपावली, छठ, कार्तिक पूर्णिमा स्नान व देव दीपावली के दृष्टिगत घाटों पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की होने वाली भीड़-भाड़ को लेकर नाव संचालित करने वाले नाविकों एवं नाव मालिकों की गोष्ठी आहूत*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- दिनांक 09.11.2023 को श्री एस० चन्नप्पा अपर पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था की अध्यक्षता में श्री आर0एस0 गौतम, पुलिस उपायुक्त काशी जोन द्वारा थाना दशाश्वमेध क्षेत्रान्तर्गत आगामी त्यौहार धनतरेस, दीपावली, छठ, कार्तिक पूर्णिमा स्नान व देव दीपावली के दृष्टिगत घाटों पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की होने वाली भीड़-भाड़ को लेकर नाव संचालित करने वाले नाविकों एवं नाव मालिकों की गोष्ठी आहूत की गयी जिसमें श्री अवधेश कुमार पाण्डेय सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध एवं थानाध्यक्ष दशाश्वमेध, प्रभारी जल पुलिस, दशाश्वमेध के सभी चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। गोष्ठी के दौरान उपस्थित समस्त नाविक व नाव मालिकों को गंगा नदी में नाव संचालन के दौरान आवश्यक सुरक्षा उपकरण व यात्रियों के सुरक्षा प्रबंध हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये-1. गोष्ठी में उपस्थित समस्त नाविकों को यह निर्देश दिया गया कि नगर निगम द्वारा लाइसेंस में निर्गत क्षमता के अनुसार ही नाव में लोगों को बैठायेंगे तथा अपने-अपने नाव की निर्धारित क्षमता का बोर्ड लगायेंगे।2.नाविकों को निर्देश दिया गया कि नाव पर सुरक्षा के दृष्टि से सभी जीवन रक्षक उपकरण (जैसे-लाईफ जैकेट, टार्च, रस्सा, लाउड हेलर आदि) उपलब्ध रखेंगें।3. नाविकों को निर्देश दिया गया कि कोई भी नाविक नशे की हालत में नाव का परिचालन नहीं करेगा 4.तथा नाव पर किसी भी प्रकार का नशे का सामान नहीं रखेगा। सभी नाविक अपना-अपना पहचान पत्र साथ में रखेंगे।5. गोष्ठी में उपस्थित समस्त अधीनस्थ अधिकारी / कर्मचारिगण को उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने हेतु समुचित रूप से निर्देशित किया गया तथा यह भी बताया गया कि यदि किसी नाव संचालक द्वारा उपरोक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया जाता है तो उक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)