पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश*

03 July, 2026  |  09:10 AM
*पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाये रखने हेतु दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- दिनांक 07.11.2023 को श्री अमित कुमार पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा अपने कार्यालय में वरुणा जोन के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु महोदय द्वारा निम्न आदेश- निर्देश दिये गये- 1. हत्या, लूट, डकैती, नकबजनी, चोरी, चेन स्नैचिंग जैसी घटनाओं का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय। 2. पुरस्कार घोषित व टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय। 3. गैंगेस्टर एक्ट में पंजीकृत अभियोगों से सम्बन्धित अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही अधिक से अधिक की जाय।4. “मिशन शक्ति (फेज-4)" के तहत महिलाओं के साथ घटित अपराध चैन स्नैचिंग, मोबाइल / पर्स छिनैती, छेड़खानी, टप्पेबाजी बहुल स्थानों को चिह्नित किया जाय एवं पिंक बूथ की स्थापना की जाय।5. "ऑपरेशन त्रिनेत्र" के तहत थाना क्षेत्रों के अधिक से अधिक स्थानों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं तथा लोगों को भी कैमरे लगवाने के लिए प्रेरित किया जाय।ऑपरेशन कन्विक्शन" के अन्तर्गत माननीय न्यायालय में विचाराधीन अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर 6 अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कर अभियुक्तों को सजा दिलायी जाय।7. "ऑपरेशन क्लीन" अभियान की समीक्षा की गयी तथा थानों पर पड़े मालों का अधिक से अधिक निस्तारण

कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।8. गोवध/गौतस्करी से सम्बन्धित अपराधियों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाय तथा उन पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही की जाय।9. अपराधियों के जमानतदारों का अधिक से अधिक सत्यापन कराकर तस्दीक किया जाय तथा आवश्यकतानुसार जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लायी जाय।10. सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर उनकी निरंतर निगरानी किया जाय साथ ही पूर्व के हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के भौतिक सत्यापन कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की सतत निगरानी की जाय।लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रों / आई0जी0आर0एस0 का शीघ्र निस्तारण करने व सीएम हेल्पलाइन के 11. माध्यम से प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समयावधि में निस्तारित करने तथा उनका फीडबैक लेने के निर्देशित किया गया।12. निस्तारित अभियोगों के आरोप पत्र अन्तिम रिपोर्ट को यथाशीघ्र माननीय न्यायालय में दाखिल कराया जाय अनावश्यक लम्बित न रखा जाय 13. आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली, छठ पूजा आदि के दृष्टिगत शांति व सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सभी सर्राफा व्यवसायी व बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों की भौतिक रुप से चेकिंग कर सुरक्षा के सम्बन्ध में व्यवसायियों की गोष्ठी आयोजित की जाय।14. विगत् 05 वर्षों के सम्पत्ति सम्बन्धित समस्त अपराधियों का सत्यापन सुनिश्चित किया जाय तथा उनकी सतत् निगरानी की जाय।15. लम्बित विवेचनाओं का गुण-दोष के आधार पर यथाशीघ्र निस्तारण किया जाय तथा सभी एनबीडब्लू वांछित, मफरूर/ फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाय।16. लव जेहाद व धर्म परिवर्तन जैसे संगीन मामलों पर सतर्क दृष्टि रखी जाय तथा थाना क्षेत्र के लोगों को भी जागरूक किया जाय। 17 . यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु अधिक व्यस्त चौराहों / स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जाय तथा प्रतिदिन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाय। वाहनों पर अंकित जातिसूचक शब्दों पर ध्यान देकर नियमानुसार कार्यवाही की जाय। जाम की समस्या न होने पाये इसके लिए ट्रैफिक मित्रों को प्रोत्साहित किया।जाया सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग, ओवरलोड, तीन सवारी, बिना हेलमेट, मोबाईल फोन का प्रयोग कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन चेंकिग अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)