पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*बुखार के मरीजों के परामर्श के लिए एकीकृत कोविड कमांड सेंटर में टीम तैयार*

03 July, 2026  |  07:43 AM

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी, 06 अक्टूबर 2023 – वर्तमान वायरल व डेंगू फीवर संचरण काल को देखते हुये जनपद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए रखे हुये हैं। इसके दृष्टिगत बुखार के रोगियों की निगरानी, सरकारी व निजी चिकित्सालयों में जांच व उपचार की निगरानी, विभिन्न अंतर्विभागीय निरोधात्मक गतिविधियों की निगरानी के साथ ही बुखार के मरीजों के परामर्श के लिए एकीकृत कोविड कमांड सेंटर (आईसीसीसी) में टीम तैयार कर ड्यूटी लगा दी गई। शुक्रवार से यह टीम 24 घंटे में तीन शिफ्ट में कार्य करना शुरू कर दिया है। टीम में चिकित्सक, एआरओ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आईसीसीसी पर संपर्क करने के लिए हेल्प लाइन नंबर 0542-2720005 जारी किया गया है। उपरोक्त कार्यों व रिपोर्ट का पर्यवेक्षण के लिए जिला मलेरिया अधिकारी शरत चंद पाण्डेय व पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ शिशिर कुमार के द्वारा किया जाएगा।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)