पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

गोमती जोन की समस्त थानों की एण्टीरोमियों प्रभारी व महिला बीट पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

03 July, 2026  |  07:36 AM
गोमती  जोन की समस्त थानों की एण्टीरोमियों प्रभारी व महिला बीट पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आज दिनांक 04-10-2023 को पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में एण्टी रोमियो प्रभारी व महिला बीट अधिकारियों (शक्ति दीदी) के साथ गोष्ठी किया गया। गोष्ठी के दौरान टीमों को बताया गया कि सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाये रखने के उद्देश्य से चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले प्रमुख कस्बों/बाजारों, स्कूल/कालेजों, कोचिंग संस्थानों व बैंकों के आस-पास निरन्तर भ्रमणशील रहकर चेकिंग करने, महिलाओं से सम्बन्धित होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक करने व छात्राओं/महिलाओं को उनके सुरक्षार्थ व सहायता हेतु शासन द्वारा द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी, साइबर अपराधों से बचने व सतर्क रहने के लिए 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने, सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देने व पम्पलेट वितरित करने, बालिकाओं/महिलाओं को गुड टच बैड टच के बारे जानकारी व अपने-2 थाना क्षेत्र की सम्भ्रान्त महिलाओं, आशा बहुओं, ए0एन0एम0, शिक्षामित्र, आंगनवाड़ी कार्यकत्री का व्हाट्सअप ग्रुप बनाकर उनसे निरंतर संवाद स्थापित करते हुये जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया।आये दिन भीड़भाड़ वाले स्थानों, मेलों, मन्दिरों आदि स्थानों से चैन-स्नैचिंग व छेड़खानी की घटनाओं को रोकथाम हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर गंहनता से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान समस्त थानों की एंटी रोमियों प्रभारी व महिला बीट आरक्षी मौजूद रहें।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)