पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*सिगरा पुलिस द्वारा लूट के शातिर अपराधी को लूट के माल व नाजायज अल्फ्राजोलाम नशीला पाउडर तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया*

03 July, 2026  |  07:32 AM
*सिगरा पुलिस द्वारा लूट के शातिर अपराधी को लूट के माल व नाजायज अल्फ्राजोलाम नशीला पाउडर तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत श्री आर०एस० गौतम पुलिस उपायुक्त काशी जोन महोदय के पर्यवेक्षण में व अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के कुशल निर्देशन में थाना सिगरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 0277/2023 धारा 392/411 भा0द0वि0 थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी व मु0अ0सं0 0280/2023 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट थाना सिगरा व मु0अ0सं0 0365/2023 धारा 356 भा0द0वि0 थाना भेलूपुर से सम्बन्धित अभियुक्त मासूम रजा पुत्र अजीजुल इस्लाम निवासी मन0 सी 14/157 K-1 KH काजीपुरा खुर्द सोनिया थाना सिगरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 35 वर्ष को ईदगाह के सामने फातमान रोड पर कब्रिस्तान के पास थाना सिगरा वाराणसी से दिनांक-03.10.2023, समय करीब 09.50 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण- दिनांक 27-09-2023 को वादी मुकदमा श्री नरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 राधेश्याम ठाकुर द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि वे मुम्बई से अपने पत्नी और परिवार के साथ बनारस, मण्डुआडीह रेलवे स्टेशन से आटो बुक करके अपने गाँव के लिये निकले कि रास्ते में डी()आर(एम) आफिस, लहरतारा, वाराणसी के सामने एक व्यक्ति दो पहिया वाहन से आटो के पास चलाते हुए आया और उनकी पत्नी के हाथ से झपट्टा मारकर पर्स छिनकर भाग गया। पर्स मे एक मंगल सूत्र, एक चैन, दो अंगुठी, एक मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, 4000 रु0 नगद व कुछ दवाये थी । जिसके सम्बन्ध में आवेदक द्वारा मु0अ0सं0- 0277/2023 धारा 392/411 भा0द0वि0 दिनांक 28.09.2023 को दर्ज कराया गया।अनावरण का विवरण:- दिनांक 28/09/2023 को थाना स्थानीय पर अभियोग दर्ज होने के उपरान्त थाना सिगरा पुलिस द्वारा सक्रिय होकर घटनास्थल व थाना स्थानीय क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज तथा त्रिनेत्र भवन में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति को कैंसर हास्पिटल के पास से आटो में बैठी महिला का बैग छीनते हुए दिखाई दिया जिसकी पहचान मुखबिरों के माध्यम से की गयी तो उक्त व्यक्ति मासूम रजा पुत्र अजीजुल इस्लाम निवासी मन() सी 14/157 K-1 JH काजीपुरा खुर्द सोनिया थाना सिगरा जनपद वाराणसी के रूप में पहचान हुई। जिसको आज दिनांक 03/09/2023 को ईदगाह के सामने फातमान रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। अभियुक्त द्वारा घटना कारित करते समय अधिक्तर महिलाओं को ही टारगेट किया जाता है।पूछतांछ विवरण अभियुक्त:- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछतांछ किया गया तो बता रहा है कि साहब में दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था कंपनी ने मुझे नौकरी से निकाल दिया तो मजरूबर मुझे अपने परिवार के पालन पोषण हेतु लूट जैसी घटना करता हूँ। मेरा परिवार दिल्ली में ही रहता है जिसमें मेरी पत्नी व दो बच्चें है जिनके पढाई- लिखाई व रहन सहन का खर्चा मैं ही देता हूँ उनके लिए ही यह काम करता हूँ । मैने दिनांक 27/09/2023 को कैंसर हास्पिटल के पास से आटो में बैठी महिला का पर्स छीन कर भाग गया था तथा इसके बाद भेलूपुर बृजइन्क्लेव क्षेत्र से भी मैने इसी तरह एक महिला बैग लेकर भाग गया था। आज दिनांक 03/09/2023 को मैं फिर घटना कारित करने कि फिराक में था कि सिगरा पुलिस द्वारा पकड़ा गया। साहब मैं इसके पहले भी थाना चौबेपुर से जेल जा चुका हूँ।गिरफ्तार / सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम में श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 ब्रजेश सिंह चौकी प्रभारी रोडवेज,उ0नि0 भरत भट्ट,हे0का0 सन्तोष यादव सर्विलांस सेल,का0 अनूप कुशवाहा,का0 मृत्युन्जय सिंह,का0 अमित कुमार यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)