पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन*

03 July, 2026  |  06:54 AM
*पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने प्रधानमंत्री का मनाया जन्मदिन*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

केराकत- केराकत विधानसभा के पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज,केराकत एवं बीरीबारी में इलाज के लिए भर्ती मरीजों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी के साथ फल वितरित करते हुए सभी से नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने हेतु आशीर्वाद मांगा,पूर्व विधायक ने लोगों से आग्रह किया कि आज के दिन आप सभी लोग अपने-अपने आराध्य देवता से प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने हेतु प्रार्थना करें,जगह-जगह विश्वकर्मा पूजा पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भी पूर्व विधायक ने सहभाग करते हुए कहा कि आज दो दो शुभ अवसर है,आज के दिन सृष्टि के रचनाकर्ता भगवान विश्वकर्मा का जयंती है तो आज ही के दिन नए भारत के निर्माणकर्ता देश के प्रधानमंत्री,विश्व के सर्वमान्य नेता नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है।भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित मोदी के जन्म दिवस पर विभिन्न रक्तदान के शिविरों में पूर्व विधायक ने जा-जा कर के रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।शाम के समय कोपा पतरही में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ के काटते हुए संगोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि हम सब का सौभाग्य है जो देश को नरेंद्र मोदी के रूप में एक विशाल लोकप्रियता वाला प्रधानमंत्री मिला है,जिनके नेतृत्व में देश बुलंदियों को प्राप्त कर रहा है,नई ऊंचाइयों को छू रहा है।कार्यक्रम में भाजपा मंडल मुफ्तीगंज के अध्यक्ष रणजीत सिंह,पूर्व अध्यक्ष सदानंद राय,प्रवीण सिंह बबलू,अमित सिंह,मंडल उपाध्यक्ष डोभी बीना सिंह,आशुतोष चौबे,पिंटू सिंह,दिन्नू पांडेय,आरडी चौधरी,गौतम मिश्र गोलू,सर्वेश दीक्षित,रिशु राय,गोलू राय,प्रांजल राय,फरहान खान,मोंo मुख्तार,सुशील पटवा,अनुज सेठ,चंदन पाठक,मुकेश सिंह,अभिनव सिंह,मिथिलेश गिरि सहित सैकड़ो भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)