पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*'मेरी माटी मेरा देश' के तहत संकल्पित अक्षत कलश में किया एकत्रित*

03 July, 2026  |  06:34 AM
*'मेरी माटी मेरा देश' के तहत संकल्पित अक्षत कलश में किया एकत्रित*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

*मिर्जामुराद।* सेवापुरी विधानसभा के बहेड़वा शक्ति केंद्र के ग्राम सभा आषाढ़ गांव में आजादी के 75 वर्ष अमृत महोत्सव के तहत 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान में घर घर जाकर देश की आजादी में शहीद उन सभी जवानों के शौर्य, साहस और वीरता को नमन वंदन करते हुए। संकल्पित अक्षत (कच्चा चावल) चुटकी भर कलश में एकत्रित किया गया। कलश यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने कहां दिल्ली में 'अमृत वाटिका' बनाने के लिए कलशों को देश के कोने-कोने से मिट्टी व अक्षत लिया जा रहा है। यह 'अमृत वाटिका' 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी। अभियान में उपस्थित पूर्व मंडल मंडल अध्यक्ष निहाला मिश्रा, बूथ अध्यक्ष संजय मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा, संतोष मिश्रा, उपेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', राजकुमार मौर्या सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)