पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*आईसीआईसीआई बैंक की नई शाखा का मंत्री रवींद्र जायसवाल ने किया उद्घाटन*

03 July, 2026  |  06:33 AM
*आईसीआईसीआई बैंक की नई शाखा का मंत्री रवींद्र जायसवाल ने किया उद्घाटन*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आईसीआईसीआई बैंक ने सुन्दरपुर रोड वाराणसी में एक नई शाखा शुरू की है शहर में बैंक की यह 16वीं शाखा है | बैंक ग्राहकों को नकद जमा और निकासी सेवाएं प्रदान करने के लिए शाखा में एक एटीएम सह कैश रिसाइकलर मशीन (सीआरएम) है मशीन चौबीसों घंटे उपलब्ध है शहर उत्तरी के विधायक व स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीकरण मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने बैंक शाखा का फीता काटकर किया उद्घाटन, दीप प्रज्वलन के बाद बैंक में आगे कार्यक्रम का शुरुआत हुआ।उद्घाटन के दौरान वाराणसी के रीजनल हेड दिग्विजय सिंह और बैंक के कर्मचारियों ने बैंक शाखा में मन्त्री रवीन्द्र जायसवाल कों मोमेंटो और पुष्प गुच्छ देकर किया सम्मान इस मौके पर वाराणसी के रीजनल हेड दिग्विजय सिंह और आईसीआईसीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर प्रियांक त्रिपाठी उपस्थित रहे।उद्घाटन के दौरान डॉ टी पी सिंह (काशी हॉस्पिटल), डॉ कर्मराज सिंह (ओमेगा हॉस्पिटल), डॉ अभिषेक त्रिपाठी (बी एच यू), डॉ सुरेश सिंह (बी एच यू), डॉ एस एन ओझा (बी एच यू), डॉ संजीव गुप्ता (बी एच यू), ए के कौशिक (पॉपुलर हॉस्पिटल), डॉ बी के सिंह (बी के हार्ट हॉस्पिटल), अतुल पांडेय (पार्षद), विनीत सिंह (पार्षद), अमित सिंह (चंद्रा एंटरप्राइज़), त्रिभुवन सिंह (ज्ञानदीप अकैडमी) और अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।शाखा कार्ड सेवाओं के साथ बचत और चालू खातों, सावधि और आवर्ती जमा, ऑटो ऋण, स्वर्ण ऋण और व्यक्तिगत ऋण सहित खातों, जमा और ऋण की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। शाखा ग्राहकों को लॉकर सुविधा भी प्रदान करती है यह सोमवार से शुक्रवार और महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक संचालित होता है।आईसीआईसीआई बैंक शाखाओं, एटीएम, कॉल सेंटरों, इंटरनेट बैंकिंग (www.icicibank.com) और मोबाइल बैंकिंग के मल्टी-चैनल डिलीवरी नेटवर्क के माध्यम से अपने बड़े ग्राहक आधार की सेवा करता है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)