पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

मजदूरी कर घर लौट रहा था मजदूर, घबराहट होने लगी तो बसवाले ने उतार दिया और हो गई मौत

02 July, 2026  |  03:47 PM
मजदूरी कर घर लौट रहा था मजदूर, घबराहट होने लगी तो बसवाले ने उतार दिया और हो गई मौत

विनोद यती की खास रिपोर्ट

चोलापुर-वाराणसी शहर से मजदूरी कर घर लौटते समय मंगलवार को चोलापुर के बलरामगंज बाजार में चलती बस में सवार युवक गुड्डू वनवासी (38) को अचानक घबराहट महसूस हुई। इसके कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। गुड्डू जौनपुर जिले के केराकत क्षेत्र के नरायणपुर मसहरिया का निवासी था।बताया जाता है कि गुड्डू मजदूरी के सिलसिले में शहर में आया था। शाम को काम से लौट रहा था। बस से जाते समय बलरामगंज बाजार में उसे अचानक बेचैनी और घबराहट होने लगी। यह देख बस के कंडक्टर ने उसे नीचे उतार दिया और बस लेकर चला गया। आसपास के लोग जुटे और वह कुछ समझ नही पा रहे थे। न ही तत्काल उसे कोई राहत मिल सकी।नतीजा यह हुआ कि कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर परिवारवाले दानगंज चौकी पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से गुड्डू के परिवार में कोहराम मच गया है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)