पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ रितेश पांडे और लवली काजल का बोलबम गीत 'शिव शंकर दानी'*

03 July, 2026  |  05:07 AM
*वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से रिलीज हुआ रितेश पांडे और लवली काजल का बोलबम गीत 'शिव शंकर दानी'*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 विवेक राय

 

 

वाराणसी- भोजपुरी के सुपरस्टार रितेश पांडे इन दिनों शिव भोलेबाबा भक्ति में रमे हुए हैं। शिवभक्ति से सराबोर उनके गाने भी आ रहे हैं। ऐसे में उनका एक और सावन स्पेशल बोलबम सांग 'शिव शंकर दानी' शिव भक्तों व श्रोताओं के बीच आ चुका है। जिसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे अपने खास मधुर शैली में रितेश पांडे ने गाया है। इसके वीडियो में रितेश पांडे शिव भक्ति में डूबे हुए दिख रहे हैं और श्रद्धा भक्ति से जल चढ़कर अपने मन की मांगन भोले बाबा से मांग रहे हैं। वीडियो सांग में बहुत ही सुंदर प्रस्तुति एक्ट्रेस लवली काजल ने दिया है। उनकी मोहिनी मुस्कान के साथ एक झलक मन मोह लेती है और रितेश पांडे को दीवाना बना देती है। वे भोले बाबा से अर्चना करते हुए कहते हैं कि 'हर साल जल ढारे आवेनी, मन के ना बतिया बतावेनी... पहिला बेरी अरज एगो हम कइले बानी, दे दीं हमरा महल के रानी ए शिव शंकर दानी.। बता दें कि सावन के महीने में पूरे माह भोले बाबा की पूजा अर्चना की जाती है और शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए डोर डोर से शिवभक्त आते हैं। वे अपने मन मुताबिक मन्नत माँगते हैं। ऐसे में एक शिवभक्त किसी सुंदरी को देखकर उसे अपने महल की रानी यानि धर्मपत्नी बनाने के लिए शिव भोले से अर्जी लगाता है। इसी स्थिति-परिस्थिति को लेकर बोलबम का यह स्पेशल सावन गीत बनाया गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी स्पेशल सावन गीत 'शिव शंकर दानी' के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। गाने को लिखा है रोहन हलचल ने और संगीतकार आर्या शर्मा ने शानदार म्यूजिक दिया है। निर्देशक विझेल हैं। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा हैं। परिकल्पना छोटन पांडे का है। इस गाने का ऑल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)