पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*राजेश्वरी महिला महाविद्यालय में गृहविज्ञान की छात्राओं द्वारा कला प्रदर्शनी 

03 July, 2026  |  05:00 AM
*राजेश्वरी महिला महाविद्यालय में गृहविज्ञान की छात्राओं द्वारा कला प्रदर्शनी 

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ अतुल राय

*हरहुआ।*

राजेश्वरी महिला महाविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर द्वितीय और चतुर्थ वर्ष की छात्राओं द्वारा अपने हस्त कौशल से एक कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक साहित्यकार डॉ0 राघवेन्द्र नारायण सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हस्तकौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्राओं द्वारा तैयार किए गए सभी माडेल उनकी प्रतिभा और कल्पनाशीलता की अभिव्यक्ति का अद्वितीय माध्यम रहा। प्रदर्शनी में चन्द्रयान -3 का मॉडेल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। 

 

        इस अवसर पर समस्त शिक्षक और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। सुश्री प्रतिभा सिंह के निर्देशन में बनाई गई कलाकृतियाँ काफी पसंद की गईं। डॉ सुमन सिंह,डॉ शालिनी नाग,इकबाल अहमद, अविनाश श्रीवास्तव , वृजेन्द्र पांडेय,बी एन पांडेय,अनिल भारती,वसन्ती देवी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उपनिदेशक अंशुमान सिंह ने समस्त शामिल छात्राओं का परिचय कराते हुए प्रबंध निदेशक डॉ राघवेन्द्र नारायण सिंह का स्वागत किया।

(फोटो)

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)