पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*पाच लाख रूपया रंगदारी माँगने वाला शातिर अभियुक्त फिरोज एक तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार*

03 July, 2026  |  04:54 AM
*पाच लाख रूपया रंगदारी माँगने वाला शातिर अभियुक्त फिरोज एक तमन्चा 315 बोर व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त महोदय कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त ज़ोन काशी महोदय के आदेश के क्रम में अपर पुलि उपायुक्त जोन काशी महोदय व सहायक पुलिस आयुक्त दशाश्वमेध महोदय के कुशल निर्देशन में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.07.2023 को मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0-63/2023 धारा 386,504,506 भादवि थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित अभियुक्त फिरोज खान पुत्र स्वर्गीय अलीमुल्ला निवासी मन0 सीके 42 / 76 चाहमामा थाना चौक जनपद वाराणसी उम्र 42 वर्ष को रफीक कटरा दालमंडी से समय 13.50 बजे गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।दिनांक 22.07.2023 को आवेदक संजय सहगल से अभियुक्त फैजान पुत्र अब्दुल निवासी मनं० 38/32 आदिविशेश्वर थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी व 3-4 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पाँच लाख रूपये रंगदारी माँगने व नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी देने के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। आज दिनांक 30.07.2023 को प्रभारी निरीक्षक चौक व उनके टीम द्वारा आरोपी के सहयोगी फिरोज खान पुत्र स्वर्गीय अलीमुल्ला निवासी मन() सीके 42 / 76 चाहमामा थाना चौक जनपद वाराणसी को समय 13.50 बजे रफीक कटरा दालमंडी से एक अदद तमन्चा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तारी किया गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 शिवाकान्त मिश्र प्रभारी निरीक्षक,उ0नि0 दिनेश कुमार पाल,उ0नि0 संतोष कुमार,का0 पवन कुमार त्रिपाठी,का0 आनन्द कुमार थाना चौक कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)