पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

Vastu Tips: पूजा घर को लेकर न करें ये गलतियां, चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत

02 July, 2026  |  02:24 PM
Vastu Tips: पूजा घर को लेकर न करें ये गलतियां, चुकानी पड़ सकती है बड़ी कीमत

Vastu tips for pooja room: ज्योतिषियों का मानना है कि परिवार की खुशी के लिए पूजा घर का स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है. पूजा घर का स्थान सही न होने पर पूजा-पाठ का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है.

 Vastu Tips for Pooja Room वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की बनावट का सीधा असर उसमें रहने वाले लोगों के जीवन पर पड़ता है. अगर घर का कमरा, किचन, बाथरुम और बेडरुम वास्तु के अनुरूप नहीं बना है, तो घर में नकारात्मक उर्जा का वास होता है. उसी प्रकार परिवार में खुशहाली के लिए घर के मंदिर का स्थान वास्तु के अनुसार होना बेहद जरुरी है. अगर आप इसको लेकर कोई गलती कर रहे हैं तो इसकी भारी किमत चुकानी पड़ सकती है.

पूजा घर के लिए जरुरी वास्तु टिप्स
- वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि पूजा का घर हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. इस दिशा को ईशान कोण भी कहा जाता है.
- पूजा घर बनाते समय इन बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि मंदिर बेडरूम के अंदर न हो. 
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन या बाथरूम के पास पूजा घर का होना शुभ नहीं माना जाता है. इससे से पारिवारिक जीवन पर असर पड़ता है. 
- घर में मौजूद मंदिर जमीन पर रखा नहीं होना चाहिए. मंदिर की ऊंचाई इतनी होनी चाहिए कि भगवान के पैर और आपका सीने का स्तर बराबर हो.
- घर में मंदिर बनाते समय आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि पूजा घर का रंग काला न हो. इसका रंग सफेद, हल्का क्रीम या हल्का पीला हो सकता है.
- पूर्वजों की तस्वीरें घर के मंदिर में नहीं लगानी चाहिए. इसे अशुभ माना जाता है.
- घर में मौजूद भगवान की मूर्तियों को कभी भी फर्श पर नहीं रखना चाहिए.
- सबसे जरूरी बातद कि भगवान गणेश की मूर्ति को हमेशा देवी लक्ष्मी के बाईं ओर रखना चाहिए.
- हमेशा आसन बिछाकर पूजा करनी चाहिए. 

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)