पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

प्रशासन ने कर्नाटक से किया 9 मजदूरों को आजाद,सात माह से मजदूर थे बंधक

03 July, 2026  |  02:58 AM
प्रशासन ने कर्नाटक से किया 9 मजदूरों को आजाद,सात माह से मजदूर थे बंधक

छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट

 

 

वाराणसी। तराव,चोलापुर क्षेत्र के रहने वाली मीरा सिंह ठाकुर पत्नी पत्रकार विश्वनाथ प्रताप सिंह बैतूल,मध्य प्रदेश वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत है मीरा सिंह ठाकुर ने बताया की कुछ परिवार समाज में ऐसे होते हैं कि जिन की आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर व दैनीय होती है जिसके कारण दिन रात मजदूरी,मेहनत करके मजदूर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं ऐसे ही एक वाक्या सामने आया। बैतूल जिला के कुछ मजदूर काम करने के वास्ते महाराष्ट्र के सोलापुर में मजदूरी करने गए थे वहां से उन्हें कर्नाटक भेज दिया गया। इनके परिवार वालों को इनकी कोई खोज खबर की जानकारी नहीं मिल रही थी तो परिजनों द्वारा प्रशासन से गुहार लगाया गया प्रशासन द्वारा कई टीमें गठित करके मजदूरों को बंधक से आजाद कराया गया जिस के संदर्भ में बैतूल जिला के एसपी के द्वारा मीरा सिंह ठाकुर व अन्य संस्थाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। चौबेपुर संवादाता छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)