पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*फूलपुर पुलिस ने युवक निलेश सिंह की हत्या के आरोपी वांछित अभियुक्त सत्यम चौहान को किया गिरफ्तार*

03 July, 2026  |  02:51 AM
*फूलपुर पुलिस ने युवक निलेश सिंह की हत्या के आरोपी वांछित अभियुक्त सत्यम चौहान को किया गिरफ्तार*

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

 वाराणसी- फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत करखियांव निवासी निलेश सिंह पुत्र राधेश्याम सिंह नामक युवक की शव गाँव के पास स्थित पोखरी में से बरामद हुआ था। मृतक के पिता राधेश्याम सिंह के तहरीर पर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0स0 181/ 23 धारा 302.201 भादवि बनाम प्रीतम चौहान पुत्र शमसेर चौहान, सुजीत पटेल पुत्र तिलकधारी पटेल निवासीगण करखियाव थाना फूलपुर जनपद वाराणसी व कुछ अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात पंजीकृत किया गया था।पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले का सफल अनावरण करने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में थाना फूलपुर को टीम गठित कर निर्देशित किया गया था। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी।इसी क्रम में आज दिनांक 06.06.2023 को थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सत्यम चौहान पुत्र लालबहादुर चौहान, निवासी करखियांव, थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को गिरफ्तार कर मा० न्या० के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।घटना से सम्बन्धित अभियुक्त सुजीत पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 राजेश सिंह,का० राजेश कुमार,का0 अम्बिका प्रसाद, थाना फूलपुर, कमिश्ररेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)