पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*समृद्ध राष्ट्र निर्माण में हिन्दी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण* 

03 July, 2026  |  02:28 AM
*समृद्ध राष्ट्र निर्माण में हिन्दी पत्रकारिता का योगदान महत्वपूर्ण* 

छविनाथ यादव की खास रिपोर्ट

चिरईगांव। हिन्दी पत्रकारिता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को महादेव पीजी कालेज में सूचना एवं जनसंचार विभाग की ओर से " खोजी पत्रकारिता और चुनौतियां" विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता कालेज के प्रबंधक अजय सिंह ने कहा कि सामाजिक ताने बाने की महत्वपूर्ण कड़ी है। हिंदी पत्रकारिता पत्रकारिता राष्ट्र निर्माण का चौथा स्तम्भ है।आज निश्चित तौर पर‌ पत्रकारिता कई भाषाओं में विभिन्न प्रकार से की जा रही है।लेकिन हिंदी पत्रकारिता के व्यापकता की पहुँच समाज में बहुत आगे है। जिसके कारण लोगों के हाथ में नित्य हिन्दी समाचार पत्र देखने को मिलता है।कालेज के प्राचार्य डॉ दयाशंकर सिंह ने कहा कि हिंदी साहित्य से जुड़े सभीं विद्वानों का हिंदी पत्रकारिता के विकास में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। हिंदी पत्रकारिता को समृद्ध, उन्नत व बहुमुखी बनाने में भारतेन्दु बाबू का योगदान अद्वितीय है। भारतीय नवजागरण के अग्रदूत भारतेंदु बाबू हरिश्चंद्र ने हिंदी पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का अंकुरण किया।संगोष्ठी में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र पाण्डेय,देवमणि त्रिपाठी,प्यारेलाल यादव सहित अन्य पत्रकारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ लोकनाथ पाण्डेय,डा मारुत नंदन मिश्रा,डा मोहन सिंह,सीमा सिंह,अवनीश सिंह,डा अभी मिश्रा,एवं पत्रकारिता के छात्र छात्राएं एवं शिक्षक गण उपस्थित रहे। संचालन डॉ गौरव मिश्रा ने किया।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)