पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*सिंधोरा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

03 July, 2026  |  02:11 AM
*सिंधोरा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में प्रकाश में आए दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम, गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त गोमती जोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती जोन के पर्यवेक्षण मैं तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2023 धारा 380/457 भा0द0वि0 की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र विजयशंकर निवासी ग्राम भरतपुर थाना सिन्धोरा, वाराणसी तथा एक बाल अपचारी को आज दिनांक 23-05- 2023 को मुखबिर की सूचना पर रूपचन्दपुर पोखरे के पास से गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी की एक अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना सिंधोरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि- "दिनांक 16.04.2023 की रात में मैं और मेरा साथी ग्राम बसन्तपुर में एक घर के अन्दर से मौका पाकर पैशन प्रो मोटरसाइकिल (वाहन नंबर UP 65 BR 7590) तथा पर्स में रखे 06 हजार रु० व पहचान पत्र ( आधार कार्ड, पैन कार्ड) चोरी किये थे। मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट व पहचान पत्र को रास्ते मे फेंक दिये थे। आज मोटरसाईकिल को आज बेचने के लिये निकले थे कि आप लोग पकड़ लिये।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

में उ0नि0 आशीष श्रीवास्तव,उ0नि0 मो0 परवेज,हे0का0 अनिरुद्ध कुमार,का0 संजय यादव, थाना सिंधोरा, कमि0 वाराणसी शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)