पंजीकृतUDYAM-UP-75-0003230 | वाराणसी
Purvanchal Express News
संपर्क करें:
purvanchalexpressn@gmail.com
UDYAM-UP-75-0003230

*थाना फूलपुर, जनपद की एसओजी व सर्विलांस टीम ने लूट के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

03 July, 2026  |  02:03 AM
*थाना फूलपुर, जनपद की एसओजी व सर्विलांस टीम ने लूट के मुकदमे का सफल अनावरण करते हुए लूट में संलिप्त दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 

वाराणसी- अल्लापुर चुंगी, जनपद प्रयागराज से वाराणसी बाबतपुर तक कार में सवारी के रूप में बैठे दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा कार चालक को असलहे से डरा कर स्विफ्ट डिजायर कार संख्या UP 70 JT 9529 को लूट लिया गया था, जिसके संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 155/2022 धारा 394 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था।पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले का सफल अनावरण करने हेतु सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के नेतृत्व में एसओजी, स्वाट, सर्विलांस व थाना फूलपुर को टीम गठित कर निर्देशित किया गया था । गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सभी सम्भावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी । आज दिनांक 20.05.2023 को जनपदीय एसओजी, स्वाट, सर्विलांस व थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा मुखवीर की सूचना पर दबेथुआ के पास चेकिंग के दौरान लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार वाहन संख्या- UP 70 JT 9529 को चारो तरफ से घेर कर पकड़ लिया गया। कार में बैठे व्यक्ति 1. विकेश कुमार सिंह पुत्र धीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम नवादा, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया 2. (चालक) मुन्ना कुमार यादव पुत्र श्रीराम प्रसाद यादव निवासी ग्राम बरकटिया, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर थाना फूलपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।पूछताछ के दौरान गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह लोग शराब तस्करी का काम करते हैं । ज्यादा पैसा कमाने के लिए उन लोगों द्वारा कार को लूटने व उसका नम्बर बदल कर अधिक मात्रा में शराब की तस्करी करने की योजना थी। योजना को सफल बनानें के लिए 02 व्यक्तियों द्वारा अल्लापुर चुंगी, जनपद प्रयागराज से सवारी के रुप में कार को भाड़े पर लेकर तथा 01 व्यक्ति द्वारा बाइक से पीछा करते हुए करखियाँव के पास हाइवे पर असलहे से फायर कर स्विफ्ट डिजायर कार को लूट लिए । आज हम लोगों द्वारा गाड़ी का नम्बर बदल कर देवरिया ले जाने की योजना थी कि आप लोगों द्वारा पकड़ लिया।गिरफ्तार व बरामदगी करने वाली फूलपुर पुलिस टीम में उ0नि0 विवेक कुमार पाठक चौकी प्रभारी कठिराँव,उ0नि0 धर्मचन्द्र,उ0नि0 विवेकानन्द द्विवेदी,उ0नि0 विरेन्द्र कुमार,का0 अश्वनी कुमार,का0 राकेश कुमार,एसओजी टीम में निरीक्षक सुनील सिंह प्रभारी क्राइम ब्रांच,उ0नि0 मनीष कुमार मिश्रा प्रभारी स्वाट टीम,उ0नि0 आदित्य मिश्रा,हे0का0 ब्रह्मदेव,हे0का0 चंद्रभान यादव,का0 धर्मेन्द्र यादव,का0 अविनाश शर्मा,का0 पवन तिवारी,का0 शंकर गौतम,हे0का0 चालक उमेश सिंह,सर्विलांस टीम में निरीक्षक अंजनी पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस टीम,हे0का0 संतोष पासवान,हे0का0 मंटू सिंह,का0 मनीष सिंह शामिल रहे।

© 2026 Purvanchal Express News. All Rights Reserved. (UDYAM-UP-75-0003230)